scriptBREAKING शिवपाल की पार्टी के सपा में विलय पर प्रसपा प्रवक्ता का आया बड़ा बयान, सभी अटकलों पर विराम | Shivpal yadav Party Spokesperson Big Statement on PRSP Merger in SP | Patrika News
आगरा

BREAKING शिवपाल की पार्टी के सपा में विलय पर प्रसपा प्रवक्ता का आया बड़ा बयान, सभी अटकलों पर विराम

एक बार फिर शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के समझौते की भी खबरें आईं, इस बीच प्रसपा प्रवक्ता सीपी राय का बड़ा बयान आया है।

आगराJun 05, 2019 / 07:40 pm

अमित शर्मा

आगरा। आज दिन पर शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का समाजवादी पार्टी में विलय को लेकर तमाम तरह की अटकलें चलती रहीं। एक बार फिर शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के समझौते की भी खबरें आईं, इस बीच प्रसपा प्रवक्ता सीपी राय का बड़ा बयान आया है।
यह भी पढ़ें

Eid की नमाज पढ़ने के बाद यहां घर नहीं कब्रिस्तान जाते हैं लोग, यह है वजह

शाम होते-होते प्रसपा प्रवक्ता सीपी राय ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। सीपी राय ने कहा है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सपा मे विलय की अब कोई गुंजाइश नहीं है। इस तरह की सभी अटकलें गलत हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपने अस्तित्व को कायम रखते हुये अपने संगठन का विस्तार करेगी।
यह भी पढ़ें

BIG BREAKING ईद की नमाज के बाद बवाल, पथराव और जमकर चले लाठी डंडे, देखें वीडियो

सीपी राय ने आगे भी इसकी संभावनाओं पर ब्रेक लगाते हुए कहा है कि प्रसपा 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी मजबूती से 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

बता दें कि एक तरफ सैफई परिवार के सूत्रों का कहना है कि समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं शिवपाल की पार्टी के प्रवक्ता ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।

Home / Agra / BREAKING शिवपाल की पार्टी के सपा में विलय पर प्रसपा प्रवक्ता का आया बड़ा बयान, सभी अटकलों पर विराम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो