शिवपाल यादव का रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के संसदीय क्षेत्र फिरोजाबाद में बिग शो है। इसमें शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी को अपनी ताकत दिखाने जा रहे हैं। मैनपुरी से समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता नीरज यादव ने बताया कि फिरोजाबाद के कठफेरी से ऐतिहासिक रोड शो निकलेगा। इटावा से 500 से अधिक गाड़ियों का काफिला शिवपाल यादव के साथ निकला है। फिरोजाबाद पहुंचने पर इस काफिले में गाड़ियों की संख्या हजारों तक पहुंच गई। बड़ी संख्या में समर्थक बाइकों पर भी चल रहे हैं।
फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने बताया कि आज सपा को फिरोजाबाद से बड़ा झटका मिलने जा रहा है। शिवपाल यादव के फिरोजाबाद पहुंचते ही सपा के पुराने कई दिग्गज नेता समाजवादी सेक्युलर मोर्चे में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी घोषणा शिवपाल यादव द्वारा की जायेगी।