scriptब्‍ल्‍यू बिकिनी में फोटोशूट के बाद चर्चा में आईं सुपर मॉडल लोपामुद्रा जब पहुंची ताजमहल, फैंस ने भी कर दी ऐसी डिमांड… | supermodel Lopamudra visited Taj Mahal | Patrika News
आगरा

ब्‍ल्‍यू बिकिनी में फोटोशूट के बाद चर्चा में आईं सुपर मॉडल लोपामुद्रा जब पहुंची ताजमहल, फैंस ने भी कर दी ऐसी डिमांड…

Big Boss 10 की सेकंड रनरअप और सुपर मॉडल लोपामुद्रा ने शनिवार को ताजमहल का दीदार किया।

आगराOct 19, 2019 / 04:37 pm

धीरेंद्र यादव

123_2.jpg
आगरा। Big Boss 10 की सेकंड रनरअप और सुपर मॉडल लोपामुद्रा ने शनिवार को ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल देखकर उन्होंने कहा कि इसके जैसा कुछ और नहीं। इस दौरान उन्होंने ताज के विभिन्न हिस्सों से फोटोग्राफी भी कराई। ताज की खूबसूरती देख लोपामुद्रा मंत्रमुग्ध दिखाई दीं।
पहचाना तो सेल्फी लेने की मची होड
सुपर मॉडल लोपामुद्रा शनिवार दोपहर ताजमहल के दीदार के लिए पहुंची, तो पहले तो कोई उन्‍हें पहचान नहीं सका, लेकिन थोड़ी ही देर में कुछ पर्यटक सुपर मॉडल को पहचान गए, इसके बाद उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी लेने की डिमांड करने लगे। उनके साथ सेल्‍फी लेने की होड़ सी मच गई। ताजमहल भ्रमण के दौरान लोपामुद्रा ने खूब फोटो भी खिंचवाईंं। बता दें उनका नाम उस वक्‍त चर्चा में आया जब उनका ब्‍ल्‍यू बिकनी में फोटोशूट वायरल हुआ। इसके बाद से उनका नाम बॉलीवुड के भाई सलमान खान के साथ भी जुड़ने लगा।

Home / Agra / ब्‍ल्‍यू बिकिनी में फोटोशूट के बाद चर्चा में आईं सुपर मॉडल लोपामुद्रा जब पहुंची ताजमहल, फैंस ने भी कर दी ऐसी डिमांड…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो