scriptजेटली का निधन सिर्फ भाजपा के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी अपूर्णनीय क्षति: सीएम योगी | UP CM Yogi Adityanath over Arun Jaitley Death | Patrika News
आगरा

जेटली का निधन सिर्फ भाजपा के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी अपूर्णनीय क्षति: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा रवाना होने के लिए आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर आ चुके थे लेकिन जेटली जी के निधन की सूचना पर वह यहां से सीधे हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए।

आगराAug 24, 2019 / 04:44 pm

अमित शर्मा

जेटली का निधन सिर्फ भाजपा के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी अपूर्णनीय क्षति: सीएम योगी

जेटली का निधन सिर्फ भाजपा के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी अपूर्णनीय क्षति: सीएम योगी

आगरा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के देहांत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा रद हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा रवाना होने के लिए आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर आ चुके थे लेकिन जेटली जी के निधन की सूचना पर वह यहां से सीधे हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें

अरुण जेटली के निधन पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

सीए योगी आदित्यनाथ को आज मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन में शामिल होने आ रहे थे। इससे पहले सीएम योगी को वृन्दावन में निर्मित टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का उद्घाटन भी करना था। लेकिन इससे पहले ही पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन की खबर आ गई। सीएम योगी ने इसके बाद अपने सबी कार्यक्रम रद्द कर दिए और वह सीधे दिल्ली रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें

अरुण जेटली का निधन, चौधरी उदयभान सिंह के स्वागत कार्यक्रम रद, देखें वीडियो

इससे पहले सीएम योगी कुछ देर के लिए आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर रुके और यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अरुण जेटली के निधन पर कहा कि ‘भाजपा के वरिष्‍ठ नेता, पूर्व वित्‍त, रक्षा और कानून सहित अनेक मंत्रालयों के संभालने वाले अरुण जेटली जी का निधन सिर्फ पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी अपूर्णनीय क्षति है। अरुण जेटली जी कुशल वक्‍ता, संसदीय प्रणाली के कुशल ज्ञाता थे। जो भी चुनौती उन्‍हें मिली उसका कुशलता पूर्वक निर्वहन उन्होंने किया। लंबी बीमारी के बाद उनका देहांत हो गया। ऐसे समय में उनकी आत्‍म शांति और परिजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाएं हैं।‘
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो