scriptUP Weather Alert: शीतलहर के बाद अब होगी झमाझम बारिश, 31 दिसंबर को बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज | UP Weather Alert After cold wave in UP heavy rains on 31 December | Patrika News
आगरा

UP Weather Alert: शीतलहर के बाद अब होगी झमाझम बारिश, 31 दिसंबर को बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 दिसंबर से एक जनवरी तक बारिश होने की संभावना है।

आगराDec 27, 2019 / 07:37 pm

suchita mishra

Heavy rain alert in 24 december 2019

प्रदेश में यहां 72 घंटे बाद बारिश और घना कोहरा के आसार, यह बोले वैज्ञानिक

आगरा। शीतलहर के बाद अब एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 दिसंबर को झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं इससे पूर्व पारा और भी गिरने का अनुमान है। 27 दिसंबर की बात करें, तो सुबह की शुरुआत शीतलहर के साथ हुई। गलनभरी सर्दी ने जमकर परेशान किया, दोपहर के समय सूर्य देव ने दर्शन दिए, लेकिन शाम होते ही कोहरे की चादर ने फिर से शहर को अपने आगोश में ले लिया।
ये भी पढ़ें – प्याज और आलू के रेट में बड़ी गिरावट, प्याज 65 और आलू 11 रुपया किलो

ये रहा तापमान
शुक्रवार की बात करें तो अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 14.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.9 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को घना कोहरा छाने के साथ तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की आशंका है, अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच रहेगा। 29 दिसंबर तक कड़ाके की सर्दी पडऩे की आशंका है। 30 दिसंबर को बादल छट जाएंगे और धूप निकलेगी।
ये भी पढ़ें – यूपी में सर्दी का प्रकोप जारी, बच्चों को फिर दी गई बड़ी राहत, बढ़ाई गईं 12वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टियां, जारी हुए नए आदेश


हो सकती है झमाझम बारिश
वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 दिसंबर से एक जनवरी तक बारिश होने की संभावना है।

Hindi News/ Agra / UP Weather Alert: शीतलहर के बाद अब होगी झमाझम बारिश, 31 दिसंबर को बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो