
आज का राशिफल मंगलवार 21 मई 2024
मंगलवार को मेष राशि वालों को सफलता के लिए और मेहनत करनी होगी। मेष राशि वाले पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। मन की बात कहने से प्रसन्नता होगी। पुराने विवाद आज उभर सकते हैं। सेना और प्रशासन से जुड़े मामले हल होंगे। संबंधों में मजबूती आएगी।
मंगलवार 21 मई को वृषभ राशि वाले समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। आपके सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के योग हैं।
कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा, प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।
धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।
लेनदेन के मामले सावधानी से करें। आपकी तरक्की देख कर विरोधी सक्रिय होंगे। कार्यस्थल पर नए लोगों का सहयोग मिलेगा। राजनैतिक संबंध आज काम आ सकते हैं। पूंजी निवेश से लाभ होगा।
कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। आपकी मदद करने के लिए लोग तत्पर रहेंगे। विवाह समारोह में शामिल हो सकते हैं। समय रहते अपनी योजना पूरी करें, पुराने निवेश से लाभ होगा।
विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने की सोचेंगे। कार्यो को अधूरा न छोड़ें, नुकसान हो सकता है। आपकी सोच से अधिकारी प्रभावित होंगे। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं तो परिणाम अनुकूल होंगे। कार्यस्थल पर सुविधा का अभाव रहेगा।
मनचाहा कार्य न मिलने से मन खिन्न रहेगा। किसी भी विवाद में अपनी दखल न दें, परेशान हो सकते हैं। पुराने रोगों से पीड़ित रहेंगे। संगठन से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें।
आत्मविश्वास की कमी के कारण फैसले नहीं ले पा रहे हैं। कार्य का विभाजन करें, सरलता से काम हो जाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय उनको आप की ज्यादा जरूरत है। अपने इष्ट पर भरोसा रखें।
लगातार मिल रही सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पत्रकारिता, लेखन, कविता और रंगमंच से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत उपयुक्त है। समय का भरपूर फायदा लें, धन संचय होगा।
ये भी पढ़ेंःWeekly Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उल्लास उमंग के साथ दिन की शुरुआत होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा होगा। किसी के उत्तर का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, स्नेह प्रस्ताव प्रतिकूल होंगे। लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे।
अपने विचारों को शुद्ध करें। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफल रहेंगे। किसी महिला मित्र की सहायता से कार्य पूरे होंगे। लापरवाही से काम करना बंद करें। संभल जाएं, नौकरी में बदलाव के योग हैं।
Published on:
20 May 2024 05:59 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
