scriptदेश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान नहीं रही सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन | vande bharat became high speed train of india instead of gatiman | Patrika News
आगरा

देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान नहीं रही सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन

रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार हाल ही दस्तावेजों में बदलाव किया गया है।

आगराMar 30, 2019 / 01:54 pm

suchita mishra

आगरा। दिल्ली से आगरा होते हुए झांसी तक जाने वाली देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस से सबसे तेज रफ्तार की ट्रेन का तमगा छिन गया है। रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार हाल ही दस्तावेजों में बदलाव किया गया है। गतिमान की जगह अब वंदे भारत एक्सप्रेस (टी-18) देश की सबसे तेज रफ्तार की ट्रेन है। बता दें कि गतिमान एक्सप्रेस की अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा है और औसत रफ्तार 94 किमी प्रति घंटा है। जब कि दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम रफ्तार 180 किमी है, जबकि औसत रफ्तार 102 किमी प्रति घंटा है। यानी अधिकतम और औसत दोनों रफ्तार में वंदे भारत, गतिमान एक्सप्रेस से आगे है। बता दें कि वंदे भारत देश मेें बनी पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन है। इसका संचालन पिछले महीने से ही शुरू हुआ है।

Hindi News/ Agra / देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान नहीं रही सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन

ट्रेंडिंग वीडियो