
Vande Bharat: आगरा कैंट-बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत (20175/20176) के अब निर्धारित समय पर 23 सितंबर से संचालित होगी। 18 सितंबर को रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के नियमित परिचालन का पत्र जारी कर दिया। पत्र में बताया गया है कि ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी, जबकि शुक्रवार को इसका संचालन नहीं होगा।
आपको बता दें कि उत्तर मध्य रेलवे की पहली वंदे भारत का उद्घाटन 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर किया था। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने 18 सितंबर को नियमित संचालन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। ट्रेन में एक एक्जीक्यूटिव चेयर कार सहित सात चेयर कार कोच होंगे।
आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 23 सितंबर को गाड़ी सं. 20175 आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत ट्रेन सुबह छह बजे आगरा कैंट स्टेशन से चलकर 6.48 बजे टूंडला, 7.40 बजे इटावा जं., 9.15 बजे कानपुर सेंट्रल, 11.25 बजे प्रयागराज जं. और दोपहर 1 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन दोपहर 3.20 बजे बनारस से रवाना होकर शाम 4.50 बजे प्रयागराज जं., शाम 6.57 बजे कानपुर सेंट्रल, रात 8.17 बजे इटावा जं., रात 9.32 बजे टूंडला और रात 10.20 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
Updated on:
19 Sept 2024 11:41 am
Published on:
19 Sept 2024 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
