1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Ahmedabad: नमस्ते सर्कल पर सड़क में बड़ा गड्ढा, सीपी कार्यालय से ट्रैफिक डायवर्ट

अहमदाबाद शहर की सड़कों पर बड़े गड्ढे पड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब शाहीबाग नमस्ते सर्कल पर बड़ा गड्ढा पड़ा है। इसकी मरम्मत के लिए रास्ते को बंद करना पड़ा है।

Google source verification

अहमदाबाद शहर के शाहीबाग इलाके में स्थित नमस्ते सर्कल पर सड़क पर बड़ा गड्ढा पड़ गया है। इसके चलते शाहीबाग पुलिस आयुक्त कार्यालय से नमस्ते सर्कल तक के मार्ग को बंद किया गया है। ट्रैफिक को शाहीबाग ओवरब्रिज के नीचे की ओर डायवर्ट किया है। इसे चलते वाहन चालकों को करीब एक से डेढ़ किलोमीटर घूमकर जाना होगा। यह व्यस्त रोड होने के चलते यहां लंबा ट्रैफिक जाम भी लग रहा है। सीपी ऑफिस से नमस्ते सर्कल के बीच सोसायटी में रहने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।