1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ई-चालान नहीं भरने वालों को पकड़ मौके पर दंड वसूलेगी ट्रैफिक पुलिस

पेमेन्ट के लिए बनाई मोबाइल एप्लीकेशन, जल्द सभी को सौंपेगे,एक घंटे में ही दस हजार का अर्थदंड वसूला,५.३२ लाख ई-चालान का दस करोड़ का भुगतान है बकाया

2 min read
Google source verification
E-Challan

ई-चालान नहीं भरने वालों को पकड़ मौके पर दंड वसूलेगी ट्रैफिक पुलिस

अहमदाबाद. शहर में हर दिन ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले दुपहिया, चार पहिया वाहन चालकों को सीसीटीवी कैमरों और मौके पर तैनात रहने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों की ओर से मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से ई-चालान जारी किए जा रहे हैं। हर दिन औसतन 12 हजार वाहन चालकों को ई-चालान जारी हो रहे हैं। लेकिन ई-चालान का दंड भरने में शहरवासी भारी उदासीन हैं। उनकी उदासीनता को देख शहर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को शहर में कहीं भी रोककर उनसे मौके पर ही बकाया ई-चालान की पूरी राशि वसूल करने का निर्णय किया है। वाहन चालक चाहें तो ऑनलाइन, नहीं तो नकद भी अर्थदंड भर सकेंगे। दंड भरने का मैसेज भी उन्हें तत्काल मिल जाएगा।
शहरवासियों की अर्थदंड भरने में उदासीनता का आलम यह है कि ई-चालान जारी होने के बावजूद भी शहर में ५.३२ लाख ई-चालान का अर्थदंड नहीं भरा गया है। जबकि ई-चालान मिलने के एक सप्ताह से पंद्रह दिन में उसे भरना जरूरी होता है। वर्ष २०१६ में जारी ईचालान की राशि भी अब तक नहीं भरी गई है। इन ई चालान की बकाया राशि करीब दस करोड़ रुपए है। यह स्थिति देख शहर ट्रैफिक पुलिस ने तकनीक का सहारा लेते हुए एक मोबाइल एप्लीकेशन तैयार करवाई है। इस एप्लीकेशन का धनतेरस के दिन सोमवार को शहर के नेहरूनगर ट्रैफिक जंक्शन पर पहली बार प्रायोगित तौर पर उपयोग किया गया।
इसके जरिए सोमवार शाम साढ़े छह बजे से महज एक घंटे के दौरान ही सिर्फ सिर्फ तीन ट्रैफिक कर्मचारियों ने ट्रैफिक नियम तोड़ते का ई-चालान जारी होने के बावजूद भी दंड नहीं भरने वाले वाहन चालकों से दस हजार रुपए का अर्थदंड मौके पर ही वसूला। जल्द ही इस एप्लीकेशन को शहर के सभी ट्रैफिक जंक्शनों पर तैनात रहने वाले ट्रैफिक पुलिस एएसआई, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल व अन्य कर्मचारियों को उपलब्ध करवाया जाएगा।
जल्द सभी पुलिकर्मियों को देंगे एप: ट्रैफिक डीसीपी
शहर ट्रैफिक पुलिस पूर्व के उपायुक्त अक्षयराज मकवाणा ने बताया कि सोमवार से ई-चालान पेमेन्ट मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए मौके पर ही ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दंड वसूलने की शुरूआत की है। फिलहाल नेहरूनगर सर्कल से महज तीन कर्मचारियों के जरिए इसका शुभारंभ किया है। महज एक घंटे में दस हजार रुपए का अर्थदंड वसूलने में सफलता पाई है, इसमें २०१६ का बकाया ईचालान का दंड भी वूसला गया है। जल्द ही शहर के सभी ट्रैफिक सर्कल पर तैनात रहने वाले ट्रैफिक कर्मचारियों को यह उपलब्ध कराया जाएगा। इसके जरिए शहर में बकाया ५.३२ लाख ई-चालान के करीब दस करोड़ रुपए के अर्थदंड को वसूलने में मदद मिलेगी। ट्रैफिक पुलिस चौराहों पर किसी भी वाहन चालक को रोककर उसके वाहन का नंबर एप्लीकेशन में डालेगी। नंबर डालते ही उसके बकाया ईचालान की जानकारी आ जाएगी। उस राशि को मौके पर ही वसूल किया जाएगा।

Story Loader