2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृष्णनगर की स्कूल में भीषण आग, तीन श्रमिकों को बचाया

Ahmedabad, Fire, krishnanagar, School, 3 person rescue, Ahmedabad city news आग बुझाने में फायरब्रिगेड की २८ गाडिय़ां, १०० से ज्यादा कर्मचारी लगे, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

2 min read
Google source verification
कृष्णनगर की स्कूल में भीषण आग, तीन श्रमिकों को बचाया

कृष्णनगर की स्कूल में भीषण आग, तीन श्रमिकों को बचाया

अहमदाबाद. शहर के कृष्णनगर इलाके में विजय पार्क के पास मारूति प्लाजा में स्थित अंकुर इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। ग्राउंड फ्लोर से लगी आग ने ऊपर की कई मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का गुबार काफी दूर तक देखा गया। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जानहानि नहीं हुई। इमारत में फंसे तीन श्रमिकों को सुरक्षित बचा लिया गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अहमदाबाद के दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने की मशक्कत शुरू की लेकिन भीषण रूप को देखते हुए ओढव और नरोडा से भी दमकल विभाग की अतिरिक्त गाडिय़ों को बुलाया गया। २८ गाडिय़ों के 100 से ज्यादा फायरब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग के अनुसार पहले सूचना मिली थी कि स्कूल में तीन बालक फंसे हैं, जिससे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी तेजी दिखाई। लेकिन बाद में पता चला कि स्कूल तो बंद है। लेकिन स्कूल में फर्नीचर का और कलर का काम चल रहा है। अंदर कलर काम और फर्नीचर का काम करने वाले श्रमिक फंसे हुए हैं।
उन्हें भी सुरक्षित निकालने की कवायद की गई। आग की लपटों ने ऊपरी मंजिल को चपेट में लिया, छुएं के गुबार के चलते दिखाई भी नहीं दे रहा था जिससे सभी श्रमिक छत पर चले गए थे। बाद में इन्हें हाइड्रोलिक सीढ़ी की मदद से सुरक्षित बचाया गया। इन श्रमिकों में अक्षयभाई (22), मनीषभाई (20) करूभाई (35) शामिल हैं।
आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि स्कूल में कलर का काम और फर्नीचर का काम चालू होने के चलते उसमें उपयोग में लिए जाने वाले कैमिकल के चलते या फिर एसी में स्पार्क होने के चलते आग लगी हो सकती है।

Story Loader