
‘जिन्दगी जीववानी कला-कैंसर एक ओलख’ पुस्तक को अनूठा स्थान
अहमदाबाद. ‘जिन्दगी जीववानी कला-कैंसर एक ओलख’ नामक पुस्तक को अनूठा स्थान मिला है। पिछले दिनों एक ही मंच से एक साथ प्रकाशित हुई 60 पुस्तकों में यह शामिल थी। इन पुस्तकों को खास रिकॉर्ड (इंडिाय बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान मिला है।
अहमदाबाद शहर में रहने वाली निर्जरी राजेश शाह की ओर से लिखित इस पुस्तकमें कैंसर को लेकर विविध तरह के मार्गदर्शन दिए गए हैं। इन्टरनेशनल लॉ, मेडिसिन एथिक्स एवं इनोवेशन के ‘दवा और दावा बिना की दुनिया’ अभियान के अन्तर्गत यह पुस्तक लिखी गई थी। गुजराती में लिखी गई पुस्तक अन्तराष्ट्रीय मातृ भाषा दिन के उपलक्ष्य में प्रकाशित की गई थी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, गृहमंत्री हर्षद संघवी समेत साहित्यकार व अन्य लोग मौजूद थे।
थैलेसेमिया के मरीजों के लिए 259 यूनिट रक्त एकत्र
कुबेरनगर में रक्तदान शिविर
अहमदाबाद. शहर के कुबेरनगर में आयोजित रक्तदान शिविर में 259 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। यह रक्त मु य रूप से थैलेसेमिया के मरीजों को दिया जाएग।
कुबेरनगर में संत हृदयराम की कुटिया में हृदयराम सेवा ट्रस्ट के बैनर तले रविवार को आयोजित शिविर में स्थानीय व अन्य लोगों ने रक्त का दान किया। इस शिविर का संचालन कर रहे ट्रस्ट के कार्यकर्ता हरीश खटनानी ने बताया कि पिछले छह वर्ष से स्वैच्छा से शिविर आयोजित किया जाता है, पिछले वर्ष भी 200 से अधिक यूनिट रक्त जरूरतमंदों के लिए एकत्र किया गया। इस बार 259 यूनिट संग्रह हुआ। उनके अनुसार शिविर में एकत्र किए जाने वाले रक्त को सिविल अस्पताल को सौंपा जाता है। इसमें से ज्यादातर रक्त का उपयोग थैलेसेमिया और अन्य जरूरतमंदों को किया जाता है।
इस मौके पर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य मुरली गोलाणी व समाजसेवी महेन्द्र खटनानी समेत सिन्धी समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
Published on:
27 Feb 2022 10:31 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
