
अहमदाबाद मनपा की सामान्य सभा: 12 समितियों के चेयरमैन के नाम घोषित
अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) की शुक्रवार को आयोजित सामान्य सभा में 12 कमेटी (समिति) के चेयरमैन के नाम घोषित कर दिए गए। एक भी कमेटी में विपक्ष के सदस्यों को स्थान नहीं दिया गया है, जिससे विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सदस्यों की ओर से विरोध दर्शाया गया। सभा के दौरान इस मुद्दे को लेकर जमकर नारेबाजी भी की गई। शोर-शराबे के बीच समितियों की घोषणा कर दी गई। महानगरपालिका की कुल 12 समितियों में से एएमटीएस के चेयरमैन के रूप में धरमसिंह देसाई की घोषणा की गई है। जबकि हेल्थ कमेटी में जशु ठाकोर, हॉस्पिटल कमेटी में भरत काकडिया, रोड एंड बिल्डिंग कमेटी में जयेश पटेल, रिक्रिएशन कमेटी में जयेश त्रिवेदी, वॉटर कमेटी में दिलीप बगरिया, हाउसिंग कमेटी में मुकेश पटेल को अध्यक्ष बनाया गया है।
लीगल कमेटी में प्रकाश गुर्जर को, महिला कमेटी में अलका मिस्त्री, मटीरियल कमेटी में बलदेव पटेल, रेवन्यु कमेटी में अनिरुद्ध सिंह झाला और टीपी कमेटी में प्रीतेश मेहता को चेयरमैन बनाया गया है। 12 समितियों में से सिर्फ एक समिति में ही महिला को चेयरपर्सन बनाया गया है। जातिगत श्रेणी से देखा जाए तो आठ समितियों के चेयरमैन जनरल श्रेणी के हैं।
Published on:
24 Nov 2023 10:18 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
