scriptGujarat election 2022: भाजपा के घोषणा पत्र को कांग्रेस ने बताया धोखा पत्र | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat election 2022: भाजपा के घोषणा पत्र को कांग्रेस ने बताया धोखा पत्र

Gujarat election 2022, Congress, BJP’s manifesto

अहमदाबादNov 26, 2022 / 10:49 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat election 2022: भाजपा के घोषणा पत्र को कांग्रेस ने बताया धोखा पत्र

Gujarat election 2022: भाजपा के घोषणा पत्र को कांग्रेस ने बताया धोखा पत्र

Gujarat election 2022 Congress reacts on BJP’s manifesto, says it is lie paper

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को भाजपा की ओर से घोषित संकल्प पत्र(घोषणा-पत्र) को कांग्रेस ने धोखा पत्र करार दिया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह भाजपा का संकल्प पत्र नहीं, बल्कि धोखा पत्र है। यह झूठ पत्र भी है। इस घोषणा पत्र में जिस तरह से बड़े-बड़े झूठ बोले गए हैं उसका यह पूरा पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि देश में रेवड़ी कल्चर नहीं होना चाहिए, लेकिन घोषणा पत्र में कई रेवडिय़ां दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि इसमें महंगाई का ‘म’ भी नहीं है और साथ ही मोरबी हादसे पर भी कुछ नहीं कहा।
शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि वे कहते हैं कि गुजरात एक्सपोर्ट ग्रोथ रेट में सबसे ऊपर हैं, लेकिन बीते साल के आंकड़़ों में तो उड़ीसा सबसे ऊपर है। एफडीआई में नंबर वन बताते हैं जबकि एफडीआई इन्फ्लो में गुजरात का छठा नंबर है।

Hindi News/ Ahmedabad / Gujarat election 2022: भाजपा के घोषणा पत्र को कांग्रेस ने बताया धोखा पत्र

ट्रेंडिंग वीडियो