
Corona alert: ये जवान बने गरीबों के मददगार
गांधीनगर. चाहे दंगा हो या फिर अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा (jagnnath rathyatra) या कोई आपदा हो। रेपिड एक्शन फोर्स (RAF) हमेशा तैयार रहती है। अब कोरोना (Corona virus) जैसी आपदा से निपटने में भी आरएएफ की अहमदाबाद के संवेदनशील इलाकों में तैनाती की गई है। ये बल न सिर्फ इन इलाकों में सुरक्षा मुहैया करा रहा है बल्कि गरीबों और जरूरतमंदों को कोविड-19 से बचने के लिए सेनेटाइजर (Senetizer), दस्ताने और मास्क जैसी सामग्री वितरित कर रहा है।
श्शनिवार को ही वस्राल स्थित 100 बटालियन द्रुत कार्य बल ने अहमदाबाद के शाहपुर इलाके में नागोरीवाड पुलिस के निकट कोविड - 19 से बचने के लिए इस्तेमाल होने वाले दस्ताने, सेनेटाइजर एवं मास्क जैसी सामग्री बांटी। कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ओर से भी कई जगह पर सिविक एक्शन कार्यक्रम चलाए जा रहे है ।
अहमदाबाद भी कोविड - 19 के मामले में हॉटस्पॉट है, और यहां भी मरीजों की संख्या निरंतर बढ रही है । कोविड-19 सुरक्षा किट में उपलब्ध सामग्री का इस्तेमाल कर यहां के निवासियों के स्वास्थ्य में बेहतरी की जा सकती है । इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त जोन-2 धर्मेंन्द्र शर्मा, उप कमाण्डेन्ट दिलबाग सिंह, सहायक उप कमाण्डेन्ट बंशीलाल रैगर, ब्रिजेन्द्र रूलानिया एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर 500 ज्यादा लोगों को सामग्री वितरित की गईं। स्थानिय लोगों ने सीआरपीएफ के इस सराहनीय कदम के लिए काफी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम बटालियन कमाण्डेन्ट पुष्पेन्द्र कुमार ने लोगों तक यह संदेश पहुचाया गया कि अनावश्यक घरों से बाहर कोई न निकले। मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। कोविड - 19 के लक्षण नजर आने पर तुरंत ही जांच करायें, घर रहें घरों में सुरक्षित रहें।
Published on:
11 Apr 2020 08:32 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
