2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति पर नृत्य नाटिका

एस.जी. हाइवे पर राजपथ क्लब के पीछे स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में महोत्सव आयोजित

2 min read
Google source verification
social

माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति पर नृत्य नाटिका

अहमदाबाद. श्री माहेश्वरी प्रगति मंडल गिरधरनगर शाहीबाग इकाई, माहेश्वरी सखी संगठन अहमदाबाद पश्चिम इकाई और अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्त्वावधान में यहां आयोजित महोत्सव में माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।
मंडल के मंत्री राघवेंद्र धूत, सखी संगठन की मंत्री अनुराधा अजमेरा और युवा संगठन के मंत्री ओम मणियार के अनुसार एस.जी. हाइवे पर राजपथ क्लब के पीछे स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रविवार रात को आयोजित महोत्सव में प्रस्तुति ने समाज के लोगों का मन मोह लिया। संगठन मंत्री चेतन बिड़ला ने बताया कि इतिहास में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम अहमदाबाद में आयोजित हुआ। युवा पीढ़ी को माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति के बारे में जानकारी देने के लिए नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।
नृत्य नाटिका में जीवंत प्रस्तुति के जरिये समाज के सभी लोगों को बताया गया कि किस तरीके से क्षत्रिय समाज के पूर्वज ऋषि श्राप के कारण ग्रसित हो गए थे लेकिन ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन भगवान शिवजी की कृपा से उन्हें श्राप से मुक्ति मिली। तब भगवान शिवजी की आज्ञानुसार माहेश्वरी समाज ने क्षत्रिय कर्म छोड़कर वैश्य कर्म को अपना लिया और शिवजी ने माहेश्वरी समाज के पूर्वजों को अपना नाम दिया। इसलिए उस दिन से यह समाज 'माहेश्वरी' के नाम से जाना गया। टीना राठी ने संचालन किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी व बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे। माहेश्वरी सखी संगठन की अध्यक्षा मीना मूंदड़ा ने बताया कि अनुभा काबरा के साथ सखी संगठन की सदस्याओं ने नृत्य नाटिका तैयार की।

माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष विनीत मुंदड़ा ने बताया कि अहमदाबाद के सभी माहेश्वरी संगठनों को एक मंच पर लाकर भगवान महेश की आराधना करना उनका लक्ष्य था। उन्होंने दिनेश लड्ढ़ा, पुरषोत्तम बंग, राघवेंद्र धूत, रंगनाथ मूंदड़ा, मुख्य निदेशक अनुभा काबरा, शारदा पेड़ीवाल, सीमा मूंदड़ा, सुमन काबरा, यशोदा बंग, दीपा धूत, प्रीति डागा, सुमन मूंदड़ा, भावना तोषनीवाल व आयोजक संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Story Loader