
Ahmedabad : ब्रेन डेड हुए सूरत के युवक के अंगों से पांच को मिला नया जीवन,Ahmedabad : ब्रेन डेड हुए सूरत के युवक के अंगों से पांच को मिला नया जीवन,Ahmedabad : ब्रेन डेड हुए सूरत के युवक के अंगों से पांच को मिला नया जीवन,Ahmedabad : ब्रेन डेड हुए सूरत के युवक के अंगों से पांच को मिला नया जीवन,Ahmedabad : ब्रेन डेड हुए सूरत के युवक के अंगों से पांच को मिला नया जीवन
अहमदाबाद. सड़क हादसे में ब्रेन डेड अवस्था में पहुंचे सूरत के 27 वर्ष के एक युवक के अंगों से पांच मरीजों को नया जीवन मिला है। इस युवक के फेफड़ों को मुंबई में एक मरीज को ट्रान्सप्लान्ट किया गया जबकि लीवर, दो किडनी और हृदय को अहमदाबाद में लाकर ट्रान्सप्लान्ट किया गया। दुनिया से जाते-जाते यह युवक पांच लोगों की जान बचा गया।
सूरत निवासी 27 वर्षीय एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। दिमाग में आई चोटों के कारण एक सर्जरी भी की गई लेकिन उचित परिणाम नहीं मिले। अंत में युवक को ब्रेन डेड घोषित किया गया। युवक के गंभीर अवस्था से चिन्तित परिवार के सदस्यों से अंगदान करने पर चर्चा की गई और परिवार के सदस्यों ने सहमति जताई। उनकी इस सहमति से पांच अन्य लोगों की जान बच गई। इन सभी अंगों का ट्रान्सप्लान्ट गुरुवार को किया गया। युवक के फेफड़ों का मुंबई स्थित एक अस्पताल ले जाया गया जहां मरीज को ट्रान्सप्लान्ट किए गए। इसके अलावा एक लीवर और दो किडनी का ट्रान्सप्लान्ट अहमदाबाद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी डिसिज एंड रिसर्च सेंटर (आईकेडीआरसी) में लाकर मरीजों को ट्रान्सप्लान्ट किया गया। इसके अलावा हृदय का ट्रान्सप्लान्ट अहमदाबाद के सिम्स अस्पताल में किया गया।
43 वर्षीय मरीज के हृदय में धड़का सूरत के युवक का दिल
अहमदाबाद के सिम्स अस्पताल के हार्ट ट्रान्सप्लान्ट सर्जन डॉ. धीरेन शाह ने बताया कि 43 वर्षीय एक मरीज को इस हृदय का ट्रान्सप्लान्ट किया गया। अस्पताल में गुरुवार को यह 12वां सफल ट्रान्सप्लान्ट हुआ है। सूरत से हृदय को हवाई मार्ग से लाया गया था। दोनों शहरों में हवाई अड्डे और अस्पतालों के बीच में ग्रीन कॉरिडोर का उपयोग किया गया। जिसमें दोनों ही शहरों की पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। सूरत से अहमदाबाद के सिम्स अस्पताल तक डोनर के हृदय को लाने में महज 90 मिनट का समय लगा। इसी तरह से फेफड़ों को भी हवाई मार्ग से मुंबई तक ले जाया गया था।
Published on:
29 Oct 2020 08:53 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
