2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पालनपुर-अहमदाबाद हाईवे पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

उत्तर गुजरात में पालनपुर-अहमदाबाद हाइवे पर भरकावाड़ा पाटिया के समीप ट्रेलर, ट्रक व कार की टक्कर में कार में सवार एक बालिका, एक महिला सहित 4 व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें मां-बेटी शामिल है। हादसे में दो लोग घायल हो गए। बनासकांठा जिले में वडगांव थाना क्षेत्र के भरकावाड़ा पाटिया के समीप बुधवार को […]

2 min read
Google source verification

उत्तर गुजरात में पालनपुर-अहमदाबाद हाइवे पर भरकावाड़ा पाटिया के समीप ट्रेलर, ट्रक व कार की टक्कर में कार में सवार एक बालिका, एक महिला सहित 4 व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें मां-बेटी शामिल है। हादसे में दो लोग घायल हो गए।

बनासकांठा जिले में वडगांव थाना क्षेत्र के भरकावाड़ा पाटिया के समीप बुधवार को ट्रेलर, ट्रक व कार की टक्कर हुई। कार में सवार 5 साल की बालिका के सिर पर गहरी चोट लगने से तथा 2 अन्य लोगों की मौके पर मौत हुई। एक व्यक्ति की मौत समीप के अस्पताल में हुई।

हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रेलर सड़क पर पलट गया। उसमें भरा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर वडगांव पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने मृतकों के शवों और घायलों को समीप के अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में राजस्थान के सांचोर निवासी शुभांगदेवी भोपाराम चौधरी, पुत्री संजु भोपाराम चौधरी, राजस्थान के बाडमेर निवासी सलीम खान व एक अन्य व्यक्ति शामिल है।

वडगांव थाने के पीएसआई एन वी रहेवर के अनुसार हादसे में 4 व्यक्तियों की मौत हो गई, जिनमें से तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर हुई तथा एक व्यक्ति की मौत समीप के अस्पताल में उपचार के दौरान हुई।

पंचमहाल : कुएं में डूबने से तीन बालिकाओं की मौत

गोधरा. मध्य गुजरात के पंचमहाल जिले की घोघंबा तहसील के सीमलिया गांव के पास पीपलिया के जंगल में मंगलवार देर शाम को कुएं में डूबने से तीन बालिकाओं की मौत हो गई।

सीमलिया गांव के तीन परिवारों की बालिकाएं कीर्ति वनराज बारिया (5), सरस्वती अजब बारिया (10) और ललिता छगन बारिया (12) मंगलवार को सीमलिया गांव के पास पीपलिया के जंगल में बकरियां चराने गई थीं।

इस दौरान तीनों को प्यास लगी। एक बालिका पानी पीने के लिए पास ही जामला बारिया के खेत पर कुएं में पानी पीने उतरी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। उसे चाने के लिए दो अन्य बालिकाएं भी कुएं में गईं। वे भी कुएं में गिर गईं। कुएं में गिरने से तीनों बालिकाओं की मौत हो गई।

उधर, मंगलवार देर शाम तक तीनों बालिकाओें के जंगल क्षेत्र से घर नहीं लौटने पर परिजन तलाश करते हुए कुएं के पास पहुंचे। कुएं में तीनों बालिकाओं के शव देखकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दामावाव थाने का काफिला मौके पर पहुंचा।

तीनों बालिकाओं के शवों को कुएंं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए घोघंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को तीनों बालिकाओं के शव सौंपे गए। इस संबंध में दामावाव थाने में मामला दर्ज किया गया।

Story Loader