2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद के मेंटल अस्पताल में ओपीडी में आने वाले जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन

अस्पताल प्रशासन का दावा, राज्य में पहला अस्पताल जहां दानदाताओं के सहयोग से ऐसी व्यवस्था  

2 min read
Google source verification
अहमदाबाद के मेंटल अस्पताल में  ओपीडी में आने वाले जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन

अहमदाबाद के मेंटल अस्पताल में ओपीडी में आने वाले जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन

अहमदाबाद. शहर के मेंटल अस्पताल की ओपीडी में उपचार के लिए आने वाले जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि राज्य में ऐसा पहला अस्पताल है जहां दानदाताओं के सहयोग से ओपीडी में आने वालों मरीज-परिजनों को भी इस तरह की व्यवस्था की जा रही है।
अहमदाबाद के मेंटल अस्पताल में न सिर्फ राज्य के बल्कि पड़ौसी राज्यों के मरीज भी उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में दानदाताओं की ओर से अस्पताल में ही मां अन्नपूर्णा भोजन योजना के नाम से जरूरतमंद मरीज और उनके परिजनों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है।दूर-दूर से आने वाले मरीज और उनके परिजनों को भोजन कराया जाता है। अस्पताल में नियमित कुछ दानदाताओं और अस्पताल के सामाजिक कार्यकर्ता विभाग की ओर से यह आयोजन किया जाता है। अस्पताल के सामाजिक कार्यकर्ता अर्पणभाई नायक के अनुसार राज्य में संभवत: पहला अस्पताल है जहां ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी इस तरह लाभ मिलता है। उनके अनुसार अस्पताल में भर्ती रहने वाले मरीजों को सरकार की ओर से हर अस्पताल में भोजन की व्यवस्था होती है, लेकिन ओपीडी और सामान्य तौर पर भर्ती मरीजों के लिए यह विशेष है। इसमें रामश्याम चेरीटेबल ट्रस्ट की मंजूबेन अग्रवाल के अलावा दानदाता पारसमल लूणावत, धरमचंदर दमाणी, कृष्णाबेन अग्रवाल, महेन्द्र खटनानी, कुणाल खटनानी, गौतम बोहरा एवं कपड़ा मार्केट्स के व्यवारी भी सहयोग कर रहे हैं।

उपचार पर सीधा असर
मानसिक बीमारी से पीडि़त मरीजों के उपचार में देखा जाता है कि उन्हें विश्वास दिलाना जरूरी है। पड़ौसी राज्यों, गुजरात राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों से या फिर अहमदाबाद से आने वाले जरूरतमंद मरीजों व उनके परिजनों को अस्पताल की केंटीन में कुर्सी-टेबल पर भोजन की व्यवस्था की जाती है। ऐसे में उनका मनोबल बढ़ता है। साथ ही समय पर भोजन मिलने से शारीरिक आराम भी मिलता है। इसका असर उपचार पर होता है। यही कारण है कि अस्पताल में यह अनूठी व्यवस्था की गई है।
डॉ. अजय चौहाण, चिकित्सा अधीक्षक एवं मनोरोग विशेषज्ञ

Story Loader