scriptगुजरात: एक गाय से पालन आरंभ करने वाले वनराज के पास आज हैं देशी गिर की 110 गाय | Gir Cow, Gujarat, Vadodara, Vanraj Singh, Cow based farming | Patrika News
अहमदाबाद

गुजरात: एक गाय से पालन आरंभ करने वाले वनराज के पास आज हैं देशी गिर की 110 गाय

Gir Cow, Gujarat, Vadodara, Vanraj Singh, Cow based farming

अहमदाबादFeb 29, 2020 / 10:52 pm

Uday Kumar Patel

गुजरात:  एक गाय से पालन आरंभ करने वाले वनराज के पास आज हैं देशी गिर की 110 गाय

गुजरात: एक गाय से पालन आरंभ करने वाले वनराज के पास आज हैं देशी गिर की 110 गाय

वडोदरा. एक गाय से गोपालन आरंभ करने वाले वनराज सिंह के पास आज देशी गिर नस्ल की 110 गाय हैं। राज्य के वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए पेश किए गए बजट में गाय पालकर गाय आधारित खेती करने वाले को प्रति गाय खर्च के रूप में मासिक 900 रुपए और वार्षिक 10 हजार 800 रुपए प्रति वर्ष के मदद की घोषणा की गई है।
वडोदरा की शिनोर तहसील के बावलिया गांव के किसान व पशुपालक वनराजसिंह देशी नस्ल की गाय पालते हैं और खेती में गाय के गोबर और गोमूत्र का उपयोग कर प्राकृतिक खेती करते हैं। उन्होंने वर्ष 2008 में एक गाय से अपनी यात्रा शुरुआत की थी और आज उनके पास देशी गिर नस्ल की करीब 110 गाय हैंं। उनकी खेती और उनकी गाय उनकी खेती व पशुपालन एक दूसरे के पूरक बन गए हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना से देसी गायों का पशुपालन बढ़ेगा। उनका सूत्र यह है कि जो पाले गाय उसकी गरीबी जाए। उनका यह भी कहना है कि यह योजना सिर्फ देसी गायों की है जिससे भारतीय नस्ल के गायों के पशुपालन को प्रोत्साहन मिलेगा।

Hindi News/ Ahmedabad / गुजरात: एक गाय से पालन आरंभ करने वाले वनराज के पास आज हैं देशी गिर की 110 गाय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो