
GSEB 10th result 2022: 65.18 प्रतिशत विद्यार्थी पास
Ahmedabad. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च 2022 में ली गई 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम सोमवार को ऑनलाइन घोषित कर दिया। इस वर्ष GSEB 10th result 2022 10वीं का परिणाम 65.18 प्रतिशत रहा। जो वर्ष 2020 के 60.64 प्रतिशत परिणाम की तुलना में 4.54 प्रतिशत अधिक है। छात्रों की तुलना में छात्राओं का परिणाम 11.74 प्रतिशत अधिक रहा। छात्राओं का परिणाम 71.66 प्रतिशत, जबकि छात्रों का परिणाम 59.29 प्रतिशत रहा। जिलों में सूरत और माध्यमों में अंग्रेजी माध्यम अव्वल रहा। 12090 विद्यार्थियों ने ए वन ग्रेड पाई है। जीएसईबी के अनुसार मार्च 2022 में ली गई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 7 लाख 72 हजार 771 नियमित विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 5 लाख तीन हजार 726 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम 65.18 प्रतिशत रहा।
4 लाख 26 हजार 162 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 2 लाख 55 हजार 350 छात्र उत्तीर्ण हुए। परिणाम 59.92 प्रतिशत रहा। 3 लाख 46 हजार 609 छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसमें से 2 लाख 48 हजार 376 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। परिणाम 71.66 प्रतिशत रहा। रिपीटर विद्यार्थियों का परिणाम 30.75 प्रतिशत, प्राइवेट रेग्युलर विद्यार्थियों का परिणाम 12.72 प्रतिशत और प्राइवेट रिपीटर विद्यार्थियों का परिणाम 21.49 प्रतिशत रहा। कुल मिलाकर प्राइवेट विद्यार्थियों का परिणाम 17.04 प्रतिशत रहा।
जिलों में सूरत रहा अव्वल, अंग्रेजी माध्यम आगे
GSEB 10th result 2022 दमन दीव, दादरानगर हवेली सहित राज्य के 37 जिलों में सबसे ज्यादा 75.64 प्रतिशत परिणाम सूरत जिले का रहा। जबकि सबसे कम 54.29 प्रतिशत परिणाम पाटण जिले का रहा। 958 परीक्षा केन्द्रों में सहसे ज्यादा 94.80 प्रतिशत परिणाम रूपावटी केन्द्र का रहा, जबकि सबसे कम 19.17 प्रतिशत परिणाम रूवाबारी मुवाडा केन्द्र का रहा। 12090 विद्यार्थियों ने ए 1 ग्रेड पाई है, जबकि 52992 विद्यार्थी ए 2 ग्रेड के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। अंग्रेजी माध्यम का परिणाम 81.50 प्रतिशत, गुजराती माध्यम का परिणाम 63.13 प्रतिशत रहा। ङ्क्षहदी माध्यम का परिणाम 63.96 प्रतिशत रहा। इस वर्ष 907 विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े हैं, जिसमें से 59 विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान जबकि 848 विद्यार्थियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित किया गया है। इनका परिणाम रोका गया है।
10वीं बोर्ड का ग्रेड आधारित परिणाम
ग्रेड - विद्यार्थी की संख्या
ए 1 - 12090
ए2- 52992
बी1- 93602
बी2- 130097
सी1- 137657
सी2- 73114
डी- 4146
ई1- 28
Published on:
06 Jun 2022 05:58 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
