प्रदेश में गुरुवार को पूरे हुए 24 घंटे में 12545 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। अहमदाबाद जिले में अब लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या कम हो रही है। गुरुवार को नए मरीजों की संख्या 3957 दर्ज की गई है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह अहमदाबाद जिले में मरीजों की अधिकतम संख्या 5700 से अधिक तक पहुंच गई थी। गुरुवार को सूरत जिले में 1427, वडोदरा जिले में 1018, जामनगर में 729, राजकोट में 696, महेसाणा में 482, जूनागढ़ में 445, भावनगर में 324, गांधीनगर में 302 मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य के सभी जिलों को मिलाकर एक दिन में 12545 मरीज दर्ज हुए हैं। राज्य में अब तक कोरोना के कुल मामले 645972 मामले हो गए हैं।