2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat election: अशोक गहलोत ने आम आदमी पार्टी को बताया फेक पार्टी

Gujarat election, Rajasthan CM, Ashok Gehlot, congress, AAP, fake party

2 min read
Google source verification
Gujarat election: अशोक गहलोत ने आम आदमी पार्टी को बताया फेक पार्टी

Gujarat election: अशोक गहलोत ने आम आदमी पार्टी को बताया फेक पार्टी

Gujarat election: Ashok Gehlot termed AAP as fake party

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने आम आदमी पार्टी को फेक पार्टी करार दिया। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी केवल मार्केटिंग में ही करोड़ों रुपए खर्च कर सकती है। उन्होंने सवाल किया कि हिमाचल से आम आदमी पार्टी क्यों पीछे हट गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ को कांग्रेस के वोट काटने के इरादे से भाजपा यहां लेकर आई है।

65 लाख लोगों से अभिप्राय लेकर तैयार किया घोषणा पत्र

राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने दावा किया है कि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र को तैयार करने से पहले 65 लाख लोगों के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन अभिप्राय लिया गया था। इन लोगों से स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, महंगाई समेत मुद्दों पर बात की गई थी।

कांग्रेस के घोषणापत्र में ये किए वादे

-500 रुपए में गैस सिलेंडर
-3000 सरकारी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुलेंगे
-केजी से पीजी तक की लड़कियों को मुफ्त शिक्षा
-प्रत्येक व्यक्ति को 10 लाख तक के निशुल्क इलाज की जिम्मेदारी, निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी
-पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू होगी
-किसानों का तीन लाख तक कर्ज माफ
-10 लाख सरकारी नौकरियों में युवाओं की होगी भर्ती, 50 फीसदी नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित
-बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 300 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता।
-सरकारी नौकरियों में कॉन्ट्रेक्ट-आउटसोर्सिंग व्यवस्था होगी खत्म,
-न्याय योजना के तहत प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को 6 हजार रुपए प्रति माह की दर से 72 हजार रुपए प्रति वर्ष की सहायता
-दूध उत्पादकों को पांच रुपए प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी
-4 लाख रुपए का कोविड मुआवजा
-पिछले 27 वर्षों में जो भ्रष्ट्राचार की जांच की जाएगी, भ्रष्टाचार विरोधी कानून लाया जाएगा, दोषियों को जेल होगी
-मनरेगा योजना जैसी शहरी रोजगारी गारंटी योजना
- कुपोषण को रोकने और गरीबों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए इंदिरा मूलू योजना लागू की जाएगी।
-एमएसपी केवल समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए लागू होगा
-किसानों को कृषि उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए मूल्य निर्धारण समिति का गठन

नहीं दिखे नेता प्रतिपक्ष

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के शनिवार को जारी किए घोषणा पत्र के दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं के बीच नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा नहीं दिखे। हालांकि कांग्रेस के नेता इस सवाल का जवाब टाल गए लेकिन कई नेताओं ने बताया कि राठवा अपने निर्वाचन क्षेत्र में बिजी हैं।

Story Loader