scriptGujarat: 8 वर्षों में अब तक 14 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आ चुके गुजरात | Gujarat, foreign dignatries, Ahmedabad, PM Narendra Modi | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: 8 वर्षों में अब तक 14 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आ चुके गुजरात

Gujarat, foreign dignatries, Ahmedabad, PM Narendra Modi

अहमदाबादApr 19, 2022 / 10:31 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: 8 वर्षों में अब तक 14 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आ चुके गुजरात

Gujarat: 8 वर्षों में अब तक 14 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आ चुके गुजरात

अहमदाबाद. मॉरिशस के प्रधानमंत्री (Prime Minister of Mauritius) प्रविन्द जगन्नाथ (Pravind Jugnauth) गुजरात (Gujarat) के दौरे पर हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन (Boris Johnson) 21 अप्रेल को गुजरात के दौरे पर होंगे। इस तरह इस सप्ताह गुजरात में दो विदेशी राष्ट्राध्यक्षों का दौरा हो रहा है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शीर्ष पद पर आरूढ़ होने के बाद करीब 14 कई विदेशी राष्ट्राध्यक्षों ने गुजरात का दौरा किया है।
प्रधानमंत्री मोदी के पद संभालने के बाद सितम्बर 2014 में चीनी राष्ट्रपति शी जिन पिंग ने अहमदाबाद का दौरा किया था। फरवरी 2020 में तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के मेहमान बने थे। उनके साथ उनकी पत्नी व पुत्री भी यहां आई थीं।
वर्ष 2015 में मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जेसिंटो न्यूसी, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोगबे और गुयाना के राष्ट्रपति डोनाल्ड रबिन्द्रनाथ रामोतर ने गुजरात का दौरा किया था। 2016 में नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली राज्य के दौरे पर आए थे।
वर्ष 2017 में पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एन्टोनियो कास्टा, सर्बिया के प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर वुविक व नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी गुजरात के दौरे पर आई थीं।
इसी वर्ष जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भी अहमदाबाद का दौरा किया था। उन्होंने अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी के साथ सिद्दि सैयद की जाली को निहारा था।
अगले वर्ष 2018 में इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतान्याहू ने अहमदाबाद का दौरा किया था। इसी वर्ष कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी यहां का दौरा किया। सेशेल्स के राष्ट्रपति डेनी एन्टोइन रोलेन ने गुजरात का दौरा किया। इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि वर्ष 1961 में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने गुजरात का दौरा किया था। 1963 में जॉडर्न के किंग यहां आए थे। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रणसिंघे प्रेमदासा ने वर्ष 1988 में गुजरात का दौरा किया था।

Hindi News/ Ahmedabad / Gujarat: 8 वर्षों में अब तक 14 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आ चुके गुजरात

ट्रेंडिंग वीडियो