scriptGujarat: भीड़ ने गरबा खेल रहे लोगों पर किया पथराव, छह घायल | Gujarat: Mob pelted stones on people playing Garba, six injured | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: भीड़ ने गरबा खेल रहे लोगों पर किया पथराव, छह घायल

Gujarat, Mob, pelted stones, Garba, six injured, Kheda

अहमदाबादOct 04, 2022 / 10:59 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: खेड़ा जिले में भीड़ ने गरबा खेल रहे लोगों पर किया पथराव, दो पुलिसकर्मी सहित छह घायल

Gujarat: खेड़ा जिले में भीड़ ने गरबा खेल रहे लोगों पर किया पथराव, दो पुलिसकर्मी सहित छह घायल

Gujarat: Mob pelted stones on people playing Garba, six injured

गुजरात में खेड़ा जिले के मातर क्षेत्र के उंढेला गांव में सोमवार को नवरात्रि की अष्टमी की रात गरबा के दौरान पथराव की घटना सामने आई। यहां पर एक समुदाय के 150 लोगों की भीड़ ने गरबा गा रहे लोगों पर पथराव किया। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही उच्च पुलिस अधिकारियों का काफिला वहां पहुंचा। पथराव के दौरान छह लोगों के साथ-साथ दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना में कई वाहनों को नुकसान भी हुआ है। उधर गांव में कड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है।
इस मामले में पुलिस ने करीब 10 जनों को हिरासत में लिया गया। इस घटना को लेकर 43 लोगों के नामजद सहित 150 लोगों की भीड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस मामले में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें गांव में लाया गया था। गांव के बाहर जहां पर घटना घटी थी वहां पर खेड़ा स्थानीय क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक अशोक वी परमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने बिजली के खंभे से बांधकर इन आरोपियों की पिटाई की। इस घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
दो युवकों की अगुवाई में पहुंची थी भीड़

इस घटना को लेकर खेड़ा जिला के पुलिस अधीक्षक राकेश घढिया ने कहा कि गांव में जब नवरात्रि पर लोग गरबा कर रहे थे तब आरिफ व जाहिर नामक दो युवक अपने साथ भीड़ लेकर आया। इन लोगों ने बवाल मचाया। गांव के लोगों ने इन लोगों को समझाया लेकिन ये नहीं माने। इसके बाद पथराव की घटना घटी।
कांग्रेस के विधायकों ने किया विरोध

इस मामले में कांग्रेस के दो विधायकों-ग्यासुद्दीन शेख व इमरान खेड़ावाला- ने इस घटना के आरोपियों की सरेराम पिटाई का विरोध किया है। दोनों ने कहा कि ने बताया कि आरोपियों को सजा देने का काम अदालत का है। कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। इन विधायकों ने राज्य के पुलिस महानिदेशक से मांग की है कि हाथ को कानून में लेने वाले इन पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए।

Home / Ahmedabad / Gujarat: भीड़ ने गरबा खेल रहे लोगों पर किया पथराव, छह घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो