scriptजामनगर जिला पंचायत मेंं 24 में से भाजपा को 18 सीटेंं | In Jamnagar district panchayat, BJP got 18 seats out of 24 | Patrika News
अहमदाबाद

जामनगर जिला पंचायत मेंं 24 में से भाजपा को 18 सीटेंं

पंचायत और नपा चुनाव

अहमदाबादMar 02, 2021 / 11:24 pm

Rajesh Bhatnagar

जामनगर जिला पंचायत मेंं 24 में से भाजपा को 18 सीटेंं

सिक्का नगर पालिका

जामनगर. जामनगर जिला पंचायत की 24 में से 18 सीटों पर भाजपा, 5 पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। जिले की जिला पंचायत की जामजोधपुर के मोटी गोप सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबले में भाजपा के गोप गांव के पूर्व सरपंच राजशी नंदाणिया को पराजित कर बसपा की जीवीबेन खवा ने जीत दर्ज की।
सिक्का नगर पालिका में कांग्रेस ने भाजपा से छीनी सत्ता

जामनगर. नगर पालिका चुनावों में सबसे चौंकाने वाला परिणाम जामनगर जिले की सिक्का नगर पालिका का आया है। चुनावों में भाजपा की लहर के बावजूद यहां कांग्रेस ने भाजपा से सत्ता छीन ली है। कुल 28 में से 14 पर कांग्रेस, 12 पर भाजपा और एनसीपी के दो प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
जोडिया तहसील पंचायत में संभावित अध्यक्ष हारे

जामनगर. जिले की जोडिया तहसील पंचायत में 16 में से 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के बावजूद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद के संभावित दावेदार चुनाव हार गए हैं।
खंभालिया में भाजपा को पुन: स्पष्ट बहुमत

जामनगर. देवभूमि द्वारका जिले की खंभालिया नगर पालिका में 28 में से भाजपा को 26 सीटों के साथ पुन: स्पष्ट बहुमत मिला है।

Hindi News/ Ahmedabad / जामनगर जिला पंचायत मेंं 24 में से भाजपा को 18 सीटेंं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो