
अहमदाबाद. वडोदरा. रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-खड़की (पुणे) वाया वडोदरा एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन नं. 09703 जयपुर-खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शुक्रवार 17 अप्रेल को जयपुर से सुबह 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे खड़की पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड़, कल्याण, लोनावला एवं पुणे स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 15 द्वितीय श्रेणी शयनयान, 3 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।
भगत की कोठी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वाया साबरमती विशेष ट्रेन कल
वहीं, भगत की कोठी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एकतरफा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन नं. 04811 भगत की कोठी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एकतरफा स्पेशल ट्रेन शनिवार 18 अप्रेल को भगत की कोठी से सुबह 5.40 बजे रवाना होकर रविवार मध्यरात्रि बाद 12.40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में लूणी, समदड़ी, मोकलसर, जालोर, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, भीलड़ी, मेहसाणा, साबरमती, वडोदरा, भरूच, उधना, वसई रोड, ठाणे व दादर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 15 द्वितीय श्रेणी शयनयान, 3 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।
Published on:
16 Apr 2026 10:28 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
