16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागरिकों के अटूट परिश्रम के कारण पुनः विकसित और गतिशील बना कच्छ : सीएम

अबडासा और गांधीधाम में जनसभा को मुख्यमंत्री पटेल ने किया संबोधित

less than 1 minute read
Google source verification

गांधीधाम. कच्छ जिले के अबडासा और गांधीधाम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2001 के भूकंप के बाद नागरिकों के अटूट परिश्रम के कारण कच्छ पुनः विकसित और गतिशील बना है। सफेद रण और धोरडो का ग्लोबल टूरिज्म मैप पर चमकना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। मोदी की कार्यशैली के कारण आज कच्छ के घर-घर तक नर्मदा का पानी पहुंचा है। जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन का इस भूमि पर होना भी गर्व की बात है। शिक्षा क्षेत्र में सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाते हुए उन्होंने “नमो लक्ष्मी” और “नमो सरस्वती” जैसी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड जैसी वैश्विक महामारी के दौरान भी गुजरात का विकास नहीं रुका और भविष्य में भी नहीं रुकेगा। आयुष्मान कार्ड जैसी विश्व की श्रेष्ठ स्वास्थ्य योजना के माध्यम से गरीब और मध्यम वर्ग को मुफ्त उपचार मिल रहा है।

विपक्ष पर किए प्रहार

विपक्ष पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल गलत आरोप लगाने से कुछ नहीं होता, इसके लिए उचित योजना और कार्य की आवश्यकता होती है, जो भाजपा ने करके दिखाया है। पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए “कैच द रेन” अभियान की सफलता तथा स्वच्छता के बारे में उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर किए गए छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन ला सकते हैं।

बोडेली में उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विकास संकल्प सभा

छोटा उदेपुर. जिले के बोडेली में उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने विकास संकल्प सभा को संबोधित किया। इस सभा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। सभा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व्यवस्था और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।