
गृह राज्यमंत्री संघवी ने रथयात्रा रूट पर पैदल चलकर की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा
Ahmedabad. भगवान जगन्नाथ की 145वीं रथयात्रा एक जुलाई को शहर में निकलने वाली है। उसके लिए शहर में 25 हजार सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है। जगन्नाथ मंदिर से लेकर सरसपुर मंदिर तक के 18 किलोमीटर रूट पर किए गए सुरक्षा इंतजामों का मंगलवार को गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने खुद पैदल चलकर जायजा लिया। जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पहले उन्होंने भगवान के दर्शन किए, आरती की और फिर मंदिर में पुलिस अधिकारियों, मंदिर के महंत दिलीपदास महाराज, न्यासी के साथ समीक्षा बैठक की। उसके बाद वे जमालपुर मंदिर से पैदल चलते हुए दाणापीठ स्थित महानगर पालिका मुख्यालय पहुंचे। उसके बाद वे ढाल की पोल से खाडिया होते हुए पांच कुवा पहुंचे जहां से कालूपुर सर्कल और फिर प्रेम दरवाजा होते हुए दरियापुर तंबू चौकी पहुंचे। जहां कुछ देर विश्राम करने के बाद वे शाहपुर गए थे। इस दौरान उनका रास्ते में मुस्लि समाज के लोगों ने फूल बरसाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया और रथयात्रा सौहार्दपूर्ण माहौल में निकले इसके लिए मददरूप होने का आश्वासन दिया।
इस दौरान शहर पुलिस आयुक्त संजय श्रीवास्तव, महापौर किरीट परमार, शहर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व विधायक भूषण भट्ट उनके साथ रहे। इस दौरान रथयात्रा के दिन रहने वाली सुरक्षा व्यवस्था की तरह सुरक्षा व्यवस्था रही। गृहराज्यमंत्री ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद कुछ सुझाव भी दिए। उन्होंने मीडिया से कहा कि रथयात्रा के दिन चुस्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उधर पुलिस आयुक्त ने सरसपुर मंदिर पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। दिन चुस्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उधर पुलिस आयुक्त ने सरसपुर मंदिर पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
Published on:
28 Jun 2022 10:23 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
