
NIPER Ahmedabad नाइपर अहमदाबाद की छात्रा ने जीता बेस्ट नेस्ले पाउडर चैलेन्ज अवार्ड
अहमदाबाद. राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइपर) अहमदाबाद की पीएचडी की छात्रा श्रेया ठक्कर ने २८ जून को स्विटजरलैंड में हुआ बेस्ट नेस्ले पाउडर चैलेन्ज अवार्ड २०१९ जीता है।
श्रेया बताती हैं कि बच्चों की स्मृति को बढ़ाने, महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई पाउडर बाजार में हैं, लेकिन बुजुर्गों के लिए कोई पाउडर बाजार में उपलब्ध नहीं है। जिससे उन्होंने इस स्पर्धा में बुजुर्गों में यादशक्ति को कम होने से रोकने वाला पाउडर विकसित करने का विचार पेश किया। उस पर उन्हें ये अवार्ड मिला है। श्रेया डॉ. मंजू मिश्रा के मार्गदर्शन में पीएचडी कर रही हैं।
नाइपर अहमदाबाद की निदेशक प्रो.किरण कालिया ने बताया कि छात्रा श्रेया के अवार्ड जीतने से पहली बार विद्यार्थी के जरिए इंटरनेशनल कंपनी के साथ नाइपर-अहमदाबाद का जुड़ाव हुआ है। वैसे प्राध्यापक और संस्थान के स्तर पर कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट चल रहे हैं। अवार्ड के तहत कंपनी के साथ मिलकर नाइपर अहमदाबाद में पाउडर का फार्मूला विकसित किया जाएगा।
Published on:
12 Jul 2019 03:40 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
