1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी अहमदाबाद-गांधीनगर को दोंगे 2548 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

अहमदाबाद को 2267 करोड़ की परियोजनाओं की भेंट, 1624 करोड़ से एसपी रिंग रोड बनेगा 6 मार्गीय, दक्षिण पश्चिम जोन में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा

2 min read
Google source verification
PM Modi

Ahmedabad. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25, 26 अगस्त के दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद और गांधीनगर को 2548 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मोदी के हाथोंअहमदाबाद में शहरी विकास विभाग की 2267 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होगा।

प्रधानमंत्री अहमदाबाद महानगर पालिका की ओर से 133 करोड़ अधिक की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के इन-सीटू रिहैबिलिटेशन घटक के तहत रामापीर के टेकरा के सेक्टर-3 में स्थित 1449 झुग्गियों के पुनर्वास कार्य का लोकार्पण करेंगे।पीएम अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (औडा) क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल पहुंचाने को दसक्रोई तहसील के 10 गांवों में नर्मदा के शुद्ध पेजयल की सुविधा शुरू कराएंगे।

शेला, मणिपुर,गोधावी, सनाथल में स्टॉर्म वॉटर लाइन

प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के शेला, मणिपुर, गोधावी, सनाथल और तेलाव क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण का शियान्यास करेंगे। अहमदाबाद मनपा में स्ट्रीट फर्नीचर के साथ लॉ गार्डन और मीठाखली प्रिसिंक्ट के विकास की योजना, थलतेज वार्ड और नारणपुरा वार्ड, चांदखेड़ा में नए वाटर डिस्ट्रीब्यूशन स्टेशन के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। साबरमती और अहमदाबाद स्टेशन के बीच फोरलेन असारवा रेलवे ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखेंगे।

सरखेज वार्ड में 56.52 करोड़ से मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा। यह मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स साउथ बोपल क्षेत्र में मनपा के प्लॉट बनेगा। औडा के तहत कलाणा-छारोड़ी में टीपी स्कीम नं. 139/सी, 141 और 144 में 38.25 करोड़ से 24 और 30 मीटर फोरलेन रोड बनाने के कार्य का शिलान्यास करेंगे।सरदार पटेल रिंग रोग बनेगा छह लेनचार लेन वाले सरदार पटेल रिंग रोड की मुख्य सड़क को दो चरणों में छह लेन बनाएगा, जिसमें गति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेसवे के मानकों के अनुसार नियंत्रित प्रवेश का प्रावधान रखा गया है। छह लेन वाली मुख्य सड़क के अतिरिक्त 32 किमी लंबाई में फोरलेन सर्विस रोड, 30 किमी लंबाई में तीन लेन वाली सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। इस पर 1624 करोड़ खर्च होंगे।

गांधीनगर को 281 के विकास कार्य की भेंट

मोदी गांधीनगर को 281 करोड़ के विकास कार्यों की भेंट देंगे। वे गांधीनगर महानगर पालिका (जीएमसी) के 243 करोड़ और गांधीनगर शहरी विकास प्राधिकरण (गुडा) के 38 करोड़ के विकास कार्य का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। गांधीनगर मनपा की 243 करोड़ सड़क, पेयजल, सीवरेज, जल निकासी की योजना कीसौगात देंगे। 44 करोड़ से चरेड़ी हेडवर्क्स से पेथापुर, रांधेजा स्थित चार ऊंचे जल भंडारण टैंक (ईएसआर) तक नई बनी पाइपलाइन से नर्मदा पानी के वितरण की शुरूआत कराएंगे। इससे 55,000 लोगों को लाभ मिलेगा। गुडा के तहत डभोड़ा गांव में दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, चार सीवेज पम्पिंग स्टेशन और गांव में ड्रेनेज नेटवर्क के कार्य का लोकार्पण होगा।

गांधीनगर में टीपी-24 रांधेजा में सीवेज नेटवर्क कार्य और दो सीवेज पम्पिंग स्टेशन निर्माण, राइजिंग मेन तथा 2 वर्ष के लिए संचालन एवं रखरखाव का कार्य, पेथापुर में बरसाती पानी की निकासी को स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने का काम, 72 करोड़ की धोळाकुआं से पंचेश्वर सर्कल तक मेट्रो रेल के समानांतर सड़क बनाने का काम, कोबा, रायसण और रांदेसण में पानी की लाइनें और सीवेज लाइनें बिछाने, भाट-मोटेरा लिंक रोड नवीनीकरण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे।

Story Loader