2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajya Sabha : गुजरात की 3 सीटों के लिए 14 जुलाई को होंगे चुनाव, विदेश मंत्री जयशंकर का पूरा हो रहा कार्यकाल

Rajya Sabha, Election for 3 seats. Gujarat, 14 July  

2 min read
Google source verification
Rajya Sabha : गुजरात की 3 सीटों के लिए 14 जुलाई को होंगे चुनाव, विदेश मंत्री जयशंकर का पूरा हो रहा कार्यकाल

Rajya Sabha : गुजरात की 3 सीटों के लिए 14 जुलाई को होंगे चुनाव, विदेश मंत्री जयशंकर का पूरा हो रहा कार्यकाल

गुजरात में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए 24 जुलाई को चुनाव होंगे। राज्य से विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ-साथ जुगल लोखंडवाला और दिनेश अनावाडिया का 6 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इन तीनों नेताओं को अगस्त 2017 में राज्य सभा के लिए चुना गया था। राज्य विधानसभा में भाजपा की 156 सीट को देखते हुए पार्टी को इन तीनों सीटों पर जीत मिलेगी। कांग्रेस के 17 और आम आदमी पार्टी की 5 सीटें हैं।

इस तरह गत वर्ष दिसम्बर में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद राज्य सभा के लिए ये चुनाव अहम होंगे। भाजपा की ओर से कुछ नामों पर चर्चा हो रही है। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नामों की चर्चा की जा रही है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा के चुनाव का ऐलान किया है। इसके तहत 6 जुलाई से नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 13 जुलाई होगी। अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

मांडविया-रूपाला का कार्यकाल अगले वर्ष पूरा होगा

भाजपा की ओर से दो केन्द्रीय मंत्रियों-मनसुख मांडविया व परषोत्तम रुपाला का कार्यकाल अप्रेल 2024 में पूरा होगा। मांडविया वर्ष 2018 में दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए थे। रूपाला तीसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

फिलहाल भाजपा की 8, कांग्रेस की 3 सीटें

गुजरात से राज्यसभा की 11 सीटें हैं। इनमें फिलहाल भाजपा के 8 और कांग्रेस के पास 3 सीटें हैं। भाजपा की ओर से उपरोक्त तीनों के अलावा दो केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, परषोत्तम रूपाला हैं। मांडविया व रूपाला का कार्यकाल अप्रेल 2024 में पूरा होगा। भाजपा के ही सांसद नरहरि अमीन, रमीला बारा और राम मोकरिया तथा कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल का टर्म 2026 में खत्म होगा। कांग्रेस के ही नारण राठवा व अमी याग्निक का कार्यकाल भी अगले वर्ष पूरा होगा।

Story Loader