2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डभोई नगरपालिका में सफाई कर्मियों की जगहों को भरने के लिए भाई-भतीजावाद : मोढवाडिया

कहा, 32 जगहों में से 18 में लिए गए तीन से सात लाख रुपए   Arjun Modhwadia, former president of Gujarat Pradesh Congress Committee

2 min read
Google source verification
डभोई नगरपालिका में सफाई कर्मियों की जगहों को भरने के लिए भाई-भतीजावाद : मोढवाडिया

Arjun Madhwadiya (File photo)

अहमदाबाद. Arjun Modhwadia, former president of Gujarat Pradesh Congress Committee गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिय़ा ने आरोप लगाया है कि वडोदरा जिले की डभोई नगरपालिका में मंजूर हुई सफाई कर्मियों की 32 जगहों में से कुछ को रुपए लेकर तो कुछ को भाई-भतीजावाद अपना कर भरा गया है। इनमें से कई जगहों को भरने के लिए तीन से सात लाख रुपए वसूलने का भी आरोप लगाया है।
मोढवाडिया ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में एक ऑडियो का भी हवाला दिया। जिसमें डभोई नगरपालिका के एक सदस्य पर एक सफाई कर्मचारी से नौकरी लगाने की एवज में 1.75 लाख रुपए मांगे हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि इन 32 जगहों में से नौ कर्मचारी ऐसे हैं जिनका संबंध डभोई नगरपालिका के सदस्यों से रहा है। इनमें से कोई भाजपा के सदस्य का भाई है तो कोई अन्य रिश्तेदार हैं। इन सभी की नियुक्ति बिना रुपए लिए की है जबकि अन्य 18 से तीन लाख से लेकर सात लाख लिए गए हैं। उनके अनुसार 32 में से 27 की नियुक्ति के आदेश दे दिए गए हैं जबकि पांच प्रतिक्षा सूची में हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कहा कि नियुक्त किए गए 27 कर्मचारियों में से सात ही वाल्मीकी समाज से संबंध रखते हैं। अन्य कई कर्मचारी हैं जो 10वीं से अधिक पढ़े हैं और उच्च वर्ण से संबंध रखते हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के वर्ष 2017 में डभोई नगरपालिका में 32 कर्मचारियों की भर्ती के लिए मंजूरी दी थी। जिसके बाद गत फरवरी माह में इन जगहों की भर्ती प्रक्रिया औपचारिक रूप से की गई। भर्ती के लिए 386 लोगों का इन्टरव्यू मात्र पांच घंटे में संपन्न हो गया।

जांच की मांग
मोढवाडिया ने इस मामले में गुजरात हाई कोर्ट की निगरानी में और रिश्वत निरोधक प्रकोष्ठ के जरिए संपूर्ण जांच की मांग की है। जांच होने तक भर्ती पक्रिया को रद्द करने की भी उन्होंने मांग की है।

Story Loader