1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad News शराब पीकर वाहन चलाते ही ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंचेगा लोकेशन

VGEC, innovation, Ahmedabad, Drunk driving, accident, नशे में ड्राइविंग करने पर होने वाली जानलेवा दुर्घटनाएं रोकने के लिए वीजीईसी विद्यार्थियों का इनोवेशन, महज छह सौ रुपए ही होगा खर्च  

2 min read
Google source verification
Ahmedabad News शराब पीकर वाहन चलाते ही ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंचेगा लोकेशन

Ahmedabad News शराब पीकर वाहन चलाते ही ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंचेगा लोकेशन

नगेन्द्र सिंह

अहमदाबाद. शराब पीकर कार या अन्य वाहनों की ड्राइविंग सीट पर बैठते ही आपको चेतावनी मिलेगी, फिर भी यदि आपने कार चलाई तो उसकी नंबर प्लेट और उसका लोकेशन ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंच जाएगा। इससे आपके कुछ दूर पहुंचते ही आप पुलिस की गिरफ्त में होंगे। ऐसा संभव करने वाला इनोवेशन अहमदाबाद के चांदखेडा इलाके में स्थित विश्वकर्मा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज (वीजीईसी) के पांच विद्यार्थियों ने किया है।
सबसे ज्यादा लोग आज मार्ग दुर्घटनाओं में मारे जा रहे हैं, जिसमें शराब पीकर वाहन चलाना भी एक सबसे बड़ा कारण है। ऐसे में यह इनोवेशन शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मददगार साबित हो सकता है। विशेष बात यह है कि इसके लिए आपको सिर्फ छह सौ रुपए ही खर्च होगा।

गंभीर हादसा देख द्रवित हुए छात्र का इनोवेशन

इस इनोवेशन का विचार वीजीईसी के छात्र स्मित देसाई को उस समय आया जब उसने एक गंभीर हादसा देखा, जिसने उसे अंदर तक झकझोर दिया। इसके बाद उसने सहपाठी शुभ शाह, सुबिन नायर, दिव्या शर्मा, श्रीराजसत्यम मिश्रा के साथ मिलकर अल्कोहल डिटेक्शन सिस्टम विकसित किया। महज छह सौ रुपए का खर्च कर इसे लगाया जा सकता है। इसका वर्किंग मॉडल भी तैयार कर लिया गया है।
छात्र स्मित ने शुभ के साथ मिलकर अहमदाबाद शहर ट्रैफिक पुलिस की मदद से अहमदाबाद शहर के दुर्घटना के मामले में कुख्यात चौराहों और मार्गों का सर्वे किया। कई मामलों को समझा और इसका समाधान कैसे हो उस दिशा में विचार किया।
इसके बाद सुबिन और दिव्या ने सुझाया कि ऐसा सिस्टम विकसित किया जाए कि ड्राइवर कार या वाहन की सीट पर बैठे उस दौरान ही उसने लिमिट में शराब पी है या उससे ज्यादा। उसका उसी समय पता चल सके। यदि लिमिट से ज्यादा शराब पी है और वह वाहन चलाने में असमर्थ है, तो सिस्टम ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति को चेतावनी भी देगा। उसके बाद भी यदि वह वाहन चलाता है तो तत्काल वाहन की नंबर प्लेट का फोटो और उसका लोकेशन ट्रैफिक पुलिस को भेज देगा।
श्रीराज सत्यम मिश्रा ने तकनीकी मामले को संभालते हुए ऑरडीनो मॉड्यूल डिजाइन एवं सैंसर की मदद से ऑटो मोबाइल्स (वाहनों) के लिए एल्कोहल डिटेक्शन सिस्टम तैयार की है। इसे कार के डैशबोर्ड, स्टीयरिंग व्हील एवं दरवाजों पर लगा सकते हैं। जो कार को खोलने, ड्राइविंग सीट पर बैठने के दौरान ड्राइवर के सबसे पहले और सबसे ज्यादा संपर्क में आता है। जिससे तत्काल इस उपकरण में लगे सेंसर अल्कोहल स्तर को डिटेक्ट करेंगे। यदि स्तर वह सीमित से ज्यादा है तो उसे चेतावनी भी देंगे कि वह वाहन ना चलाए, यदि फिर भी ड्राइवर नहीं माना तो उसके वाहन का लोकेशन, व नंबर प्लेट का फोटो ट्रैफिक पुलिस कंट्रोलरूम को भेज देंगे।

Story Loader