
तेरापंथ धर्म संघ की गायिका मीनाक्षी भूतोडिय़ा का गांधीधाम में जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की ओर से स्वागत-सम्मान किया गया।
गांधीधाम. तेरापंथ धर्म संघ की गायिका मीनाक्षी भूतोडिय़ा का गांधीधाम आगमन पर जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की स्थानीय इकाई की ओर से तेरापंथ भवन में हाल ही स्वागत-सम्मान किया गया।
राजस्थान के लाडनूं की मूल निवासी व वर्तमान में मुंबई में रहने वाली मीनाक्षी को स्मृति चिन्ह, कच्छी शॉल व साहित्य भेंट किया गया। मीनाक्षी ने गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इकाई के सह मंत्री जितेंद्र जैन-सेठिया ने स्वागत व कार्यक्रम का संचालन किया। तेरापंथ महिला मंडल की स्थानीय इकाई की अध्यक्ष मंजू बोथरा ने आभार व्यक्त किया।
माघस्नान व्रतधारियों व धर्मगुरुओं का किया सम्मान
गांधीधाम. मारवाड़ी युवा मंच एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थानीय इकाई की ओर से यहां हाल ही आयोजित कार्यक्रम में माघस्नान व्रतधारी महेश्वरी समाज के 100 लोगों और धर्मगुरुओं का सम्मान किया गया।
मुख्य वक्ता आरएसएस के कच्छ जिला समरसता प्रमुख रमेश उपाध्याय ने विचार व्यक्त किए। महेश्वरी समाज के धर्मगुरु दामजी मातंग ने माघस्नान व्रत की महिमा की जानकारी दी। माघस्नान व्रतधारियों व धर्मगुरुओं ने धूप-हवन भी किया। मंच की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष संदीप बागरेचा ने स्वागत किया। मंत्री पारस जोया ने आभार व्यक्त किया। ओम प्रकाश सरियाला ने संचालन किया।
अंजार की टीम ने 12879 सूर्य नमस्कार कर जीती चैंपियनशिप
भुज. अखिल भारतीय योग संघ की ओर से आयोजित भास्कर अवार्ड-ऑल इंडिया ग्रुप सूर्य नमस्कार चैंपियनशिप पर कच्छ जिले के अंजार स्थित विरल योग सेंटर की टीम ने 10 घंटे में 12879 सूर्य नमस्कार कर कब्जा जमाया।
टीम के खिलाडिय़ों में विश्व रेकार्ड होल्डर विरल आहिर के अलावा दृष्टि आहिर, ममता गांधी, जागृति भाटिया, हेतल आहिर, कौशिक आहिर, धैर्य दवे शामिल हैं। गौरतलब है कि इससे पहले, कच्छ व राजकोट में गुजरात स्तर की चैंपियनशिप पर इस टीम ने कब्जा जमाया था।
भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त निवेदिता का स्वागत
वडोदरा. नेपाल में हाल ही आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शहर की निवेदिता कंबल ने 43 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अखिल महाराष्ट्र युवक मंडल की ओर से अध्यक्ष विजय जाधव ने स्मृति चिन्ह भेंट कर निवेदिता का स्वागत किया। उसके पिता राकेश कंबल शहर में वाघोडिया रोड स्थित एक जिम में प्रशिक्षक हैं।
Published on:
20 Feb 2022 11:06 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
