script11 उप डाकघर हुए  अन्य डाकघरों में मर्ज | 11 sub post offices merged into other post offices | Patrika News
अजमेर

11 उप डाकघर हुए  अन्य डाकघरों में मर्ज

डाक विभाग

अजमेरJul 13, 2020 / 08:58 pm

bhupendra singh

india post

india post

अजमेर. डाक विभाग राजस्थान दक्षिणी क्षेत्र के तहत आने वाले जिलों में 11 डाकघरों post offices को बंद करते हुए इन्हें अन्य डाकघरों में मर्ज कर दिया गया है। अजमेर के 4, भीलवाड़ा के 2, ब्यावर, टोंक, डूंगरपुर, बांसवाड़ा तथा उदयपुर के 1-1 डाकघर को विभिन्न कारणों से बंद किया गया है। कहीं महिला कर्मचारियों के मूलभूत सुविधाएं नहीं है तो कहीं पर भवन जर्जर है। किसी डाकघर को किराया ही ज्यादा तो कोई डाकघर प्रधान डाकघर के निकट है।
किसको कहां किया मर्ज

शिवाजीनगर उप डाकघर sub post officesको मदनगंज किशनगढ़ प्रधान डाकघर अजमेर में मर्ज किया गया है। इसी तरह अजमेर के नया बाजार उप डाकघर, लोको वर्कशॉप उप डाकघर तथा भजनगंज उप डाकघर को अजमेर प्रधान डाकघर में मर्ज merge किया गया है। सेंदड़ा रोड उप डाकघर को ब्यावर प्रधान डाकघर में मर्ज किया गया है। भीलवाड़ा के चन्द्रशेखर आजाद उप डाकघर, लेबर कॉलोनी उप डाकघर को भीलवाड़ा प्रधान डाकघर में मर्ज किया गया है। टोंक के जुम्मा मस्जिद उप डाकघर को प्रधानडाकघर में मर्ज किया गया है। बांसवाड़ा सिटी उपडाकघर को प्रधान डाकघर में मर्ज किया गया है। डूंगरपुर के कुशलगढ़ बाजार उप डाकघर को कुशलगढ़ उप डाकघर में मर्ज किया गया है। उदयपुर के उदयपुर रेलवे स्टेशन डाकघर को प्रधान डाकघर उदयपुर में मर्ज किया गया है।
-सरकारी कार्यालयों में बनाई जाएंगी पेंटिंग

अजमेर. भयावह हो चुकी कोरोना महामारी से लोगों को जागरूक करने के लिए पेंटिंग का सहारा लिया जाएगा। जिला कलक्टर एवं स्मार्टसिटी के सीईओ प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश के बाद स्मार्टसिटी ने इसके लिए कवायद शुरु कर दी है। इसके तहत शहरी क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों में जहां आमजन की आवाजाही अधिक रहती उन कार्यालय परिसरों में कोरोना जागरूकता के लिए पेंटिंग के जरिए जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। जिसमें कोरोना के लक्षण, उससे बचाव व सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। इस पर एक करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जल्द ही इसके लिए निविदाएं जारी की जाएगी। हाल ही रोड साइड पेंटिंग के जरिए भी लोगों को जागरूक किया गया था।
शहर बनेगा हरा-भरा

स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत जल्द ही शहर को हरा भरा बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। शहर में सडक़ों के किनारे विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे।

read more:टेंडर ही नहीं अभियंताओं की नियुक्ति में भी घालमेल

Home / Ajmer / 11 उप डाकघर हुए  अन्य डाकघरों में मर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो