30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर 13 का सम्मान

जयपुर में हुआ समारोह, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने प्रदान किए प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 7 Jan 2020, 12:33 AM IST

पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर 13 का सम्मान

पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर 13 का सम्मान

अजमेर. शहर के 13 प्रकृति प्रेमियों को अपना संस्थान अमृतादेवी पर्यावरण नागरिक संस्थान व बिनानी ग्रुप ऑफ कॉलेज की ओर से सम्मान किया गया। इसमें राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान में नारेली स्थित हाड़ीरानी महिला बटालियन परिसर में ग्यारह हजार पौधे लगाने पर तत्कालीन डिप्टी कमांडेंट व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रीति चौधरी भी शामिल हंै।

जयपुर स्थित बियानी कॉलेज सभागार में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के पर्यावरण प्रेमियों का सम्मान किया गया। समारोह में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में एडवोकेट कुलदीपसिंह गहलोत, सिद्ध भटनागर को 15000 पेड़ लगाने, पौधरोपण करनें पर सिद्ध भटनागर, नवाचार के लिए महेंद्र विक्रम सिंह, पक्षी संरक्षण के लिए मदस विश्विद्यालय पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण माथुर, लोक कला संस्थान के संजय सेठी को मांडने के जरिए पर्यावरण सुरक्षा, स्मृति भार्गव को नृत्य, दशरथ सिंह तवर को विभिन्न विद्यालयों में डस्टबिन वितरित करने, रघुवीरसिंह राठौड़ को ऑर्गेनिक खेती में विशिष्ट प्रयोग करने व एएडिशनल एसपी प्रीति चौधरी को हाड़ीरानी बटालियन में 11000 नीम के पेड़ लगाने, विश्वास पारीक को योग के माध्यम से पर्यावरण रक्षार्थ, निर्मल गंगवाल को नारेली तीर्थ क्षेत्र में पौधरोपण, डॉ. विकास सक्सेना को जेएलएन चिकित्सालय में पौधरोपण, पूनम पांडे को साहित्य के लिए, शलभ टंडन को पौधरोपण में उनके नवाचार प्रयोग, सृष्टि भार्गव को कला के क्षेत्र में, गजेंद्र सिंह शेखावत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से 130 प्रतिभागियों को पुरस्कार के लिए चुना गया था।