3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध पत्थर परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 03, 2026

Rajasthan

भाड़ौती. जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मलारना डूंगर थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लालसोट-कोटा हाईवे स्थित रसूलपुर गांव के पास अवैध पत्थरों से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं। कार्रवाई के दौरान एक चालक को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा चालक मौके से फरार हो गया।थानाधिकारी मांगेलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर अवैध पत्थर का परिवहन कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा। पुलिस ने चालक कमलेश पुत्र भागोता (52), निवासी देवली, थाना बौंली को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालकों एवं मालिकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की चोरी संबंधी धाराओं तथा एमएमडीआर एक्ट की धारा 4/21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के सुपरविजन में की गई।