अजमेर . भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा ने सोमवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अम्बे माता मंदिर में आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क शुरू किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी लाम्बा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से स्मार्टसिटी योजना कि पहली सूची में अजमेर शहर को लिया गया है। अजमेर शहर का विकास तेजी से हो रहा है। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान हो चुका है। सड़कों का निर्माण व सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
सभी वार्डों की सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। जनसम्पर्क में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी प्रहलाद पंवार, शहर भाजपा अध्यक्ष अरविंद यादव, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, एडीए चैयरमेन शिवशंकर हेडा, पूर्व मंत्री किशन सोनगरा, जिला प्रमुख वन्दना नोगिया, महामंत्री रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, युवामोर्चा अध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक, रश्मि शर्मा, जितेन्द्र चौहान, मो. शफीक, मंडल अध्यक्ष व पार्षद साथ रहे। विधानसभा उत्तर क्षेत्र में किया इन जगह स्वागत, नुक्कड़ सभाएंजनसम्पर्क के दौरान जगह-जगह लाम्बा का स्वागत किया गया।
विनीत कृष्ण पारीक, कंवल प्रकाश किशनानी, पार्षद जे. के. शर्मा, सुखदेव यादव, राजेंद्र सिंह राठौड़ कुंदन सिंह नरूका, गंगाराम, नीरज जैन जयकिशन पारवानी, दीपेंद्र लालवानी, प्रकाश मेहरा, रमेश सोनी, भागीरथ जोशी व के.के. त्रिपाठी, वन्दना नरवाल, अनिल नरवाल, राजू साहू , सुलोचना, कुन्दन वैषणव, महेश शर्मा, ज्ञानचंद सारस्वत, महेन्द्र जैन मित्तल, धर्मराज गौतम, सोहन सिंह रावत, शकंर सिंह रावत व मनोहर व क्षेत्रवासियों की ओर से लाम्बा का स्वागत किया गया।कुन्दन नगर स्थित मेजर शैतान सिंह मेमोरियल राजपूत छात्रावास में स्थित मां भवानी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। अभियंता नगर चौराहे पर पार्षद वीरेंद्र वालिया के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया है।
मुमताज टायर वाले की पास रातीडांग में पार्षद चंद्रेश सांखला के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा हुई। बलदेव नगर पर मनोनीत पार्षद धर्मेंद्र सिंह चौहान ने लाम्बा को गुड़ से तोला गया, लाम्बा को तलवार भेंट की। गोल चक्कर पर पूर्व पार्षद भारती श्रीवास्तव ने नुक्कड़ सभा करवाई। गांव हाथीखेडा में शंकर सिंह रावत व मनोहर ने क्षेत्रवासियों के साथ भाजपा प्रत्याशी को गुड़ से तोला और मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
तलाई हाथीखेडा, चामुण्डा चौराहा पर शक्ति सिंह कच्छावा व महेन्द्र सिंह रावत, क्षेत्रवासियों, खरखेडी हताई, मुख्य गांव में भंवर सिंह व हनुमान महाराज ने क्षेत्रवासियों के साथ स्वागत किया। काजीपुरा हथाई, गांधी चौक, रावत नगर, बोराज हथाई व कीर्तिनगर में महेन्द्र सिंह रावत व जयसिंह व क्षेत्रवासियों ने भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया गया।
आज मसूदा विधानसभा क्षेत्र में करेंगे जनसंपर्क : भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा मंगलवार को मसूदा विधानभा क्षेत्र में जनसम्पर्क करेंगे। विधानसभा प्रभारी मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड, लक्ष्मीनारायण दवे, विधायक सुशील कंवर पलाडा, जिला देहात अध्यक्ष बी.पी. सारस्वत, वरिष्ठ भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा आदि रहेंगे।
Home / Ajmer / बोले भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा, जितना काम मोदी सरकार ने किया उतने में पलट गई अजमेर की काया