scriptबीजेपी का 2018 जीतने का फार्मूला, इस ट्रिक से बनाएंगे दोबारा सरकार | BJP 2018 election formula, workers focus on govt schemes | Patrika News
अजमेर

बीजेपी का 2018 जीतने का फार्मूला, इस ट्रिक से बनाएंगे दोबारा सरकार

योजनाओं के परिणाम बताने व फीडबैक लेने का कार्यक्रम है। इसी को ताल ठोक कार्यक्रम नाम दिया गया है।

अजमेरJul 14, 2018 / 09:24 am

raktim tiwari

BJP election prepration

BJP election prepration

पुष्कर

वैष्णव धर्मशाला में भाजपा युवा मोर्चा अजमेर देहात की जिला बैठक आयोजित हुई। बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से तैयार रहने का आह्वान किया।

युवा मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का आव्हान किया तथा जनता को सरकार के विकास कार्यों का लेखा जोखा बताने की बात कही। जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास ने सोशल मिडिया का इस्तेमाल करने को कहा।
भाजपा के जिला देहात अध्यक्ष प्रोफेसर बी. पी. सारस्वत ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से टास्क दिया गया है। इसके तहत लाभार्थियों के साथ सम्पर्क कर उन्हें लाभ के रूप में ली जा रही योजनाओं के परिणाम बताने व फीडबैक लेने का कार्यक्रम है। इसी को ताल ठोक कार्यक्रम नाम दिया गया है। पीसांगन पंचायत के प्रधान अशोक सिंह रावत ने केन्द्र व राज्य सरकारी की योजनाओं की घर घर जाकर जानकारी देने की प्राथमिकता बताई।
बैठक को जिला महामंत्री जेपी यादव, संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष कमल पाठक, पूर्व चेयरमैन सूरज नारायण पाराशर, पुष्कर मण्डल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी ने सम्बोधित किया। बैठक में कमल जैकी पाराशर, रमेश जांगिड़, रोहन बाकोलिया, नितिन राजगुरु, रवि सरवडिय़ा, गुड्डूचौधरी, भुवनेश्वर पाठक, पार्षद जयनारायण दग्दी, भीकम खत्री, गुमान सिंह राठौड़, केके जोशी, गिरधर गोपाल, दीपक खारोल, रजनीश मेड़तिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला मन्त्री अखिलेश पाराशर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिक्षा पर 79 लाख खर्च करेगी फ्यिोर दी लोटो
विद्यार्थियों को गणवेश, विधवाओं को पेंशन, परिवारों को दी खाद्य सामग्री पुष्कर. मालियान मंदिर में फ्यिोर दी लोटो फाउण्डेशन की ओर से 600 बालिकाओं को स्कूल गणवेश वितरित की गई। विधवा महिलाओं को पेंशन व जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। संस्था की ओर इस वर्ष शिक्षा पर 70 लाख रुपए खर्च करने का प्रावधान है।
समारोह में संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत ने कहा कि फाउण्डेशन की ओर से बालिकाओं को नर्सरी कक्षा से कॉलेज तक की नि:शुल्क शिक्षा देने की इस योजना से सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को संबल मिल रहा है। उन्होंने सरकारी स्तर पर इस अभियान को सतत रखने में हर संभव मदद की घोषणा भी की।
अजमेर के पूर्व उप महापौर मेयर सोमरतन आर्य ने बताया कि इस वर्ष शिक्षा पर 70 लाख रुपए खर्च करने का बजट तय किया गया है। अध्यक्ष ज्योतिस्वरूप महर्षि ने बताया कि फाउण्डेशन का लक्ष्य एक हजार बालिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा दिलाने का है। युवा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गौड़ ने फाउण्डेशन की प्रशंसा की। समारोह में पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, आहोर विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
शिक्षा, विधवाओं और पशु सेवा के लिए किया खर्च
समारोह में संस्थापिका मारा सान्द्री व गोदालूप तापिया पायकर, अध्यक्ष ज्योति स्वरूप महर्षि, शिव स्वरूप महर्षि, पंडित कैलाश नाथ दाधीच, पार्षद जयनारायण दग्दी ने बताया कि फाउण्डेशन के अधीन कक्षा 9 व 10 में पढ़ रही बालिकाओं के शिक्षण खर्च के रूप में पाराशर शिक्षा निकेतन को 3 लाख 20 हजार रुपए, कॉलेज शिक्षा के लिए 38 बालिकाओं का शिक्षण खर्च के लिए गायत्री शक्तिपीठ कन्या महाविद्यालय को 1.85 लाख, टोलफा संस्थान को 13 हजार 500, बालिका विद्यालय व हायर सैकेण्डरी विद्यालय में पढऩे वाली करीब 40 छात्राओं के शिक्षण के लिए 20 हजार रुपए दिए गए। अध्यक्ष ज्योति स्वरूप महर्षि ने बताया कि 31 विधवा महिलाओं को 400 रुपए प्रतिमाह पेंशन तथा 60 परिवारों को खाद्य सामग्री दी गई। इसके अलावा पेयजल, आवास निर्माण व अन्य सहायता की व्यवस्था अलग से रहेगी।

Home / Ajmer / बीजेपी का 2018 जीतने का फार्मूला, इस ट्रिक से बनाएंगे दोबारा सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो