scriptधौलपुर ने जताया कांग्रेस पर भरोसा | Dholpur expressed confidence in Congress | Patrika News
अजमेर

धौलपुर ने जताया कांग्रेस पर भरोसा

– पंचायत चुनाव: जिला परिषद में कांग्रेस भारी, कांग्रेस: 17, भाजपा: 06 – छह पंचायत समितियों में से दो में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत – दो में कांग्रेस बहुमत के निकट भाजपा को एक पंचायत समिति में स्पष्ट बहुमत – एक पंचायत समिति में सत्ता की चाबी निर्दलियों के हाथ पंचायत चुनाव में धौलपुर ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। यहां जिला परिषद की कुल 23 सीट में से कांग्रेस 17 सीट जीती हैं। यहां भाजपा का सिर्फ छह सीट हाथ लगी हैं। वहीं, जिले की छह पंचायत समितियों में से दो में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है वह

अजमेरOct 30, 2021 / 02:26 am

Dilip

evm_machin-2.jpg

evm

धौलपुर. पंचायत चुनाव में धौलपुर ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। यहां जिला परिषद की कुल 23 सीट में से कांग्रेस 17 सीट जीती हैं। यहां भाजपा का सिर्फ छह सीट हाथ लगी हैं। वहीं, जिले की छह पंचायत समितियों में से दो में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है वहीं, दो में पार्टी बहुमत के बिलकुल निकट है। भाजपा को एक पंचायत समिति में स्पष्ट बहुमत मिला है। एक पंचायत समिति में सत्ता की चाबी निर्दलियों के हाथ है।
जिले में राजाखेड़ा और बाड़ी में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। राजाखेड़ा में 25 में से 19 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वहीं, बाड़ी में कांग्रेस ने 25 में से 18 सीट हासिल कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। भाजपा को एक मात्र सैंपऊ पंचायत समिति में स्पष्ट बहुमत मिला है। यहां पार्टी ने 27 में से 14 सीट हासिल की हैं। जिले की धौलपुर और बसेड़ी पंचायत समितियों में कांग्रेस बहुमत के निकट है। धौलपुर में 29 में से 14 सीट कांग्रेस ने हासिल की हैं। वहीं, बसेड़ी में 19 में से 9 में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे हैं। नवगठित सरमथुरा पंचायत समिति में जनता ने दोनों ही प्रमुख दलों को नकार दिया है। यहां निर्दलियों का बोलबाला रहा है। कुल 15 में से कांग्रेस को 4 और भाजपा को मात्र दो ही सीटें हासिल हुई हैं। निर्दलियों ने 8 सीटों पर जीत हासिल की है।
पंचायत समिति प्रधान पदों का किया आरक्षण

प्राधिकृत अधिकारी एवं जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि पंचायत समिति धौलपुर में सामान्य महिला, बाड़ी में सामान्य, बसेड़ी में सामान्य, राजाखेड़ा में सामान्य महिला, सैंपऊ में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा पंचायत समिति सरमथुरा में अनुसूचित जाति महिला के लिए प्रधान पद आरक्षित किया गया है।
यह रहेगा जिला प्रमुख एवं प्रधान के चुनाव का कार्यक्रम

जिला प्रमुख एवं प्रधान का चुनाव शनिवार को तथा उप प्रमुख एवं उप प्रधान का चुनाव 31 अक्टूबर रविवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रमुख एवं उप प्रमुख तथा प्रधान एवं उप प्रधान के चुनाव के लिए बैठक सुबह 10 बजे, नाम निर्देशन पत्रों का प्रस्तुतीकरण सुबह 11 बजे, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11:30 बजे, अभ्यर्थिता वापसी दोपहर 1 बजे तक, चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना दोपहर 1 बजे के तुरन्त बाद, मतदान यदि आवश्यक हो दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक तथा मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा सायं 5 बजे से या मतदान समाप्ति के तुरंत बाद जो भी पहले हो किया जाएगा। जिला प्रमुख का चुनाव जिला परिषद सभागार में तथा पंचायत समिति प्रधान का चुनाव सम्बन्धित पंचायत समिति के सभाकक्षों में किया जाएगा।
जिला परिषद में यह रहे विजेता

वार्ड विजेता दल

1 राजवीर सिंह (निर्विरोध) कांग्रेस

2 अनुराधा कांग्रेस
3 संजीश कुमारी कांग्रेस

4 सागर सिंह कांग्रेस
5 राजेश्वरी मीणा कांग्रेस

6 पूजा कांग्रेस
7 राजवीर कांग्रेस
8 अमित कुमार कांग्रेस
9 मीरा देवी कांग्रेस

10 नीतू कुमारी कांग्रेस
11 राकेश कुमार भाजपा

12 प्रेमवती कांग्रेस
13 किरोड़ीलाल कांग्रेस

14 प्रीति कुमारी कांग्रेस
15 भगवान देवी कांग्रेस

16 अंजू कांग्रेस
17 भागीरथ कांग्रेस
18 ममता कांग्रेस
19 करिश्मा भाजपा

20 परिमल सिंह भाजपा
21 पवनेश शर्मा भाजपा

22 मायादेवी भाजपा
23 कमलेश भाजपा

धौलपुर जिला

जिला परिषद चुनाव परिणाम

कुल सीट 23
कांग्रेस 17

भाजपा 06
पंचायत समिति चुनाव परिणाम

धौलपुर पंचायत समिति

कुल सीट 29
कांग्रेस 14

भाजपा 10
बसपा 03

निर्दलीय 01

राजाखेड़ा पंचायत समिति
कुल सीट 25

कांग्रेस 19
भाजपा 04

निर्दलीय 02

बाड़ी पंचायत समिति
कुल सीट 25
कांग्रेस 18
भाजपा 04

निर्दलीय 03

सैंपऊ पंचायत समिति

कुल सीट 27
भाजपा 14

कांग्रेस 09
बसपा 02

निर्दलीय 02

बसेड़ी पंचायत समिति
कुल सीट 19

कांग्रेस 09
भाजपा 04

निर्दलीय 06
सरमथुरा पंचायत समिति
कुल सीट 15

कांग्रेस 04
भाजपा 02

बसपा 01
निर्दलीय 08

Home / Ajmer / धौलपुर ने जताया कांग्रेस पर भरोसा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो