scriptडकैत मुकेश गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार | Four persons of dacoit Mukesh gang arrested | Patrika News
अजमेर

डकैत मुकेश गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में पांच हजार का इनामी भी, गिरफ्तार आरोपियों के दो हथियार व १८ जिंदा कारतूस बरामद वांछित अपराधियों के पकडऩे के लिए पुलिस की ओर से चलाया जा रहा अभियान धौलपुर जिले में भी जारी है। पुलिस ने कुख्यात डकैत मुकेश ठाकुर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर दो हथियार पर 18 जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। आरोपियों पर पांच हजार रूपए का इनामी भी शामिल है। पुलिस आगे भी धरपकड़ अभियान जारी रखेगी।

अजमेरFeb 19, 2021 / 11:55 pm

Dilip

Crime

Crime

धौलपुर. वांछित अपराधियों के पकडऩे के लिए पुलिस की ओर से चलाया जा रहा अभियान धौलपुर जिले में भी जारी है। पुलिस ने कुख्यात डकैत मुकेश ठाकुर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर दो हथियार पर 18 जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। आरोपियों पर पांच हजार रूपए का इनामी भी शामिल है। पुलिस आगे भी धरपकड़ अभियान जारी रखेगी।
जिला पुलिस अधीक्षक केसर ङ्क्षसह शेखावत ने बताया कि अभियान के तहत डकैत मुकेश ठाकुर गिरोह के सदस्य व पांच हजार के इनामी आरोपी रवि कुश्वाह पुत्र सुरेश कुश्वाह निवासी खूबीपुरा थाना मनियां,रविन्द्र ठाकुर पुत्र रामवीर ठाकुर निवासी घड़ी विन्तीपुर थाना मनियां, हरिकिशन जगरिया उर्फ हरिकृष्ण पुत्र भगवान सिंह निवासी कुतकपुर थाना कंचनपुर हाल निवासी मंगल विहार कॉलोनी थाना कोतवाली,अनिल पुत्र रामावतार निवासी विचौला की मढैया थाना राजाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी शेखावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हरिकिशन जगरिया से पुलिस ने एक पिस्टल, दो मैंग्जीन मय १६ जिंदा कारतूस के बरामद की है, जबकि अनिल से एक सिंगल शॉट मय दो जिंदा कारतूस के बरामद की गई। पुलिस ने गिरोह के अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।

Home / Ajmer / डकैत मुकेश गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो