scriptटोल प्लाजा में हाइवे नेस्ट की सुविधा, मिलेगा नाश्ता से लेकर पैकेटबंद खाना | Highway Nest facility in toll plaza | Patrika News
जबलपुर

टोल प्लाजा में हाइवे नेस्ट की सुविधा, मिलेगा नाश्ता से लेकर पैकेटबंद खाना

पहले से संचालित टोल प्लाजा पर मार्च 2018 तक हाइवे नेस्ट मिनी खोलने होंगे

जबलपुरJan 24, 2018 / 10:33 am

Lalit kostha

Highway Nest facility in toll plaza

Highway Nest facility in toll plaza

जबलपुर। अब लंबे सफर पर निकले लोगों को खाने पीने से लेकर अन्य सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मप्र में जल्द एक ऐसी सुविधा शुरू होने जा रही है जो यात्रियों को सुविधाएं तो प्रदान करेगी ही, साथ में उनके खाने पीने का भी ख्याल रखा जाएगा। दरअसल, एनएचएआई ने अपने टोल प्लाजा पर सर्वसुविधायुक्त होटलों की तर्ज पर हाईवे नेस्ट मिनी की सुविधा देने का निर्णय लिया है। जिसके लिए बकायदा काम शुरू हो चुका है।
जानकारी के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सभी टोल प्लाजा में हाइवे नेस्ट मिनी की सुविधा चालू करने का निर्णय लिया है। पहले से संचालित टोल प्लाजा पर मार्च 2018 तक हाइवे नेस्ट मिनी खोलने होंगे। वहीं नए बनाए जा रहे टोल प्लाजा में भी इसकी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। यहां आम यात्रियों की अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाएगी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा संचालित टोल प्लाजा में संचालित होने वाले हाइवे नेस्ट मिनी में पीने का पानी, चाय-काफी, पैकेट बंद खाना बेचा जाएगा। ये टोल प्लाजा के दोनों साइड में होगा। इसका निर्माण १० मीटर चौड़े और २० मीटर लम्बाई में पक्के चबूतरे पर प्लाज से करीब ढाई सौ मीटर की दूरी पर बनाया जाएगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर कर्नल शरद सिंह ने बताया कि नए बनाए जा रहे टोल प्लाजों के साथ हाइवे नेस्ट मिनी का भी निर्माण किया जाएगा।
ये भी रहेगी सुविधा
– महिलाएं, पुरुषों और दिव्यांगों के लिए शौचालय की सुविधा होगी। दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैम्प बनाना होगा।
– इसका मॉडल उदयपुर-चित्तौडग़ढ़-कोटा मार्ग पर एनएच-७६ के नरायणपुर में बने हाइवे मिनी के अनुसार होगा।
– पहले चरण में ३७२ टोल प्लाजों पर इसका निर्माण किया जाएगा।
जबलपुर में यहां प्रस्तावित
– राष्ट्रीय राजमार्ग १२ए पर बरेला के पास
– राष्ट्रीय राजमार्ग ७ पर चूल्हागोलाई के पास
– राष्ट्रीय राजमार्ग १२ पर भेड़ाघाट-शहपुरा के बीच में

Home / Jabalpur / टोल प्लाजा में हाइवे नेस्ट की सुविधा, मिलेगा नाश्ता से लेकर पैकेटबंद खाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो