scriptLemon Price Hike: गर्मी बढ़ते ही नींबू में उछाल, 200 रुपए किलो तक पहुंचे भाव | lemon price hike to rs 200 per kg in rajasthan | Patrika News
अजमेर

Lemon Price Hike: गर्मी बढ़ते ही नींबू में उछाल, 200 रुपए किलो तक पहुंचे भाव

Lemon Price Hike : अप्रेल में गर्मी बढ़ते ही नींबू के भाव भी चढ़ने लगे हैं। पिछले एक पखवाड़े में नींबू के दाम 160 से 200 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। जो सेब, अंगूर और नारंगी जैसे मौसमी फलों से भी ज्यादा हैं।

अजमेरApr 08, 2024 / 03:56 pm

Kamlesh Sharma

lemon price hike to rs 200 per kg in rajasthan

Lemon Price Hike : अप्रेल में गर्मी बढ़ते ही नींबू के भाव भी चढ़ने लगे हैं। पिछले एक पखवाड़े में नींबू के दाम 160 से 200 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। जो सेब, अंगूर और नारंगी जैसे मौसमी फलों से भी ज्यादा हैं।

Lemon Price Hike: अजमेर। अप्रेल में गर्मी बढ़ते ही नींबू के भाव भी चढ़ने लगे हैं। पिछले एक पखवाड़े में नींबू के दाम 160 से 200 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। जो सेब, अंगूर और नारंगी जैसे मौसमी फलों से भी ज्यादा हैं। हालांकि थोक में 120 से 130 रुपए किला का भाव है। देश में आंध्र प्रदेश तमिलनाडु, कर्नाटका, गुजरात, बिहार, हिमाचल प्रदेश के राज्य में कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ में नींबू की पैदावार होती है।

रिटेल में नींबू के दाम करीब 160 से 200 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। जबकि अंगूर 80 से 100 रुपए, अनार 100 से 130, सेब 150, संतरा 80 से 120, तरबूज 30 रुपए, खरबूजा 20 से 40 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं।

इसलिए होता है उपयोग
लोग गर्मी से बचने और शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने के लिए नींबू, शरबत, शिकंजी,नींबू सोडा जैसे पेय का उपयोग करते हैं। गर्मी बढ़ने के साथ नींबू की मांग बढ़ गई है। कई जगह बाजार में नींबू का स्टॉक कम होने से दाम में बढ़ोतरी हुई है।

पिछले साल 400 के पार
पिछले साल नींबू के भाव बढ़ते हुए 400 रुपए के पार तक चले गए थे। खासतौर पर मई-जून से जुलाई-अगस्त तक भाव बढ़े रहे थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो