scriptलुटेरी दुल्हन : पति गया विदेश कमाने, फुर्र हो गई दुल्हन | Looteri dulhan : Husband went abroad, bride escape with jewellery | Patrika News
अजमेर

लुटेरी दुल्हन : पति गया विदेश कमाने, फुर्र हो गई दुल्हन

मायाजाल : पूर्व पति को तलाक दिए बगैर दूसरा विवाह किया था ब्यावर निवासी माया ने

अजमेरJun 17, 2019 / 07:07 pm

dinesh sharma

Husband went abroad, bride escape with jewellery

लुटेरी दुल्हन : पति गया विदेश कमाने, फुर्र हो गई दुल्हन

अजमेर.

बड़े अरमानों के साथ उसने जन्म-जन्म साथ निभाने के वादे के साथ सात फेरे लिए। उसे क्या पता था कि जिसके साथ वह वह सात जन्म साथ निभाने के वादे ले रहा है, वह सात माह भी उसके या उसके परिवार के साथ नहीं गुजारेगी।
हालात यह हुए कि शादी के कुछ ही समय बाद दुल्हन ससुराल से लाखों रुपए के गहने समेटकर फुर्र हो गई। वर पक्ष की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पड़ताल में उसके कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। उसने पूर्व पति को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी रचाई थी। पुलिस उससे धोखाधड़ी के मामले में पड़ताल में जुटी है।
थानाप्रभारी गोमाराम ने बताया कि आशागंज संत कंवरराम कॉलोनी निवासी नरेश साधवानी की ओर से दर्ज करवाए गए धोखाधड़ी के मामले में ब्यावर निवासी माया मनसुखानी ( looteri dulhan ) को गिरफ्तार किया है। साधवानी ने बताया कि फरवरी 2017 में दुबई से आकर ब्यावर निवासी माया से विवाह किया।
विवाह के बाद वह विदेश चला गया। इधर पत्नी माया का माता-पिता से आए दिन विवाद होने पर वह उसे ढाई लाख रुपए खर्च कर दुबई बुला लिया लेकिन यहां पर भी वह ज्यादा दिन नहीं टिकी और अजमेर लौट आई। यहां आने के बाद वह अपने पीहर चली गई। गत दिनों वह अजमेर उसके घर आई और अलमारी में रखी ३ से चार लाख रुपए के जेवरात और सारा सामान सूटकेस में भरकर ले गई।
यह भी पढ़ें

नहीं देखी होगी ऐसी दुल्हन, ससुराल से गहने समेट कर हुई फुर्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पहले से शादीशुदा थी माया

नरेश ने बताया कि वह स्वदेश लौटा तो अलमारी में उसको माया के दस्तावेज मिले जिससे पता चला कि वह पूर्व में शादीशुदा थी।

फॉयसागर रोड निवासी रिश्तेदार के माध्यम से तथ्य छिपाते हुए माया ने अपने पूर्व पति से तलाक लिए बगैर उससे शादी रचा ली। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि माया पेशे नर्स है।

Home / Ajmer / लुटेरी दुल्हन : पति गया विदेश कमाने, फुर्र हो गई दुल्हन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो