Sunil Chhetri Retirement: भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर आ रही है। भारतीय पुरुष सीनियर फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। सुनील छेत्री अपने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर का आखिरी मुकाबला अगले महीने छह जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे। छेत्री ने खुद इस बाद की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करके दी है।