6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगा मोबाइल खरीदने के लिए नानी के साथ किया ऐसा काम, पुलिस पड़ताल में हुआ खुलासा

महंगे मोबाइल फोन के शौक के लिए एक दोहिते ने अपनी नानी की अलमारी से एक लाख 40 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। उसने नकदी से मोबाइल भी खरीद लिया। मामले में पीड़िता की ओर से चोरी की शिकायत दर्ज करवाने पर अलवर गेट पुलिस ने पड़ताल की तो आरोपित ने चोरी करना कबूल कर लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 15 Jul 2023, 10:34 AM IST

theft_news.jpg

अजमेर @ पत्रिका. महंगे मोबाइल फोन के शौक के लिए एक दोहिते ने अपनी नानी की अलमारी से एक लाख 40 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। उसने नकदी से मोबाइल भी खरीद लिया। मामले में पीड़िता की ओर से चोरी की शिकायत दर्ज करवाने पर अलवर गेट पुलिस ने पड़ताल की तो आरोपित ने चोरी करना कबूल कर लिया।

सहायक उपनिरीक्षक नन्दभंवर सिंह ने बताया कि 13 जुलाई को नगरा कैरिज ग्राउंड निवासी लाजवंती शर्मा ने नकदी चोरी की शिकायत दी। पीड़िता के दोहिते आदर्शनगर बायपास निवासी हिमांक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने चोरी की वारदात अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम से खरीदा महंगा मोबाइल व 12 हजार की नकदी बरामद की। पुलिस उससे गहनता से पड़ताल में जुटी है।
यह भी पढ़ें : लड़की ने दोस्ती से किया इंकार, तो सिरफिरे आशिक ने दीवारों पर कॉल गर्ल बताकर लिखे फोन नंबर


यह है मामला
नगरा कैरिज ग्राउंड के पास रहने वाली लाजवंती ने रिपोर्ट में बताया कि 10 जुलाई को बेटी योगिता व दोहिता हिमांक जालौर में अपना मकान बेचकर 4 लाख 20 हजार की नकदी व एक चेक लेकर आए। योगिता ने रकम और चेक उन्हें रखने के लिए दिए। उसने रकम अलमारी में रख दी। जब 12 जुलाई को दोहिता हिमांक घर पर नहीं मिला तो आस-पास काफी तलाश की। इधर अलमारी देखने पर नकदी नदारद थी। शिकायत पर पुलिस ने पड़ताल की तो वारदात खुल गई।