30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्या हुआ ऐसा कि मां की मौत के दूसरे दिन ही बेटे को लगानी पड़ी फांसी

मां की मौत का बर्दाश्त नहीं कर पाया सदमा एक ही परिवार में हुई दो मौतों से सदमे में परिजन,दूसरे दिन शोकसभा में बेटा नहीं पहुंचा तब आत्महत्या का चला पता  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 12 Dec 2019, 3:16 PM IST

sucide.jpg

suicid

अजमेर. जिले के बिजयनगर शहर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लोगों में चर्चा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक दिन पहले ही मां इस दुनिया से चल बसी थी। दूसरे दिन बेटे ने जीवन लीला समाप्त कर ली। सभी परिजन पहले ही शोक में डूबे हुए थे। फिर रफीक की मौत से दोहरा सदमा पहुंच गया। बुधवार को परिजन मां की शोकसभा के लिए एकत्र हुए थे। सभी परिवार वाले,समाज के लोग व परिचित आ गए। इस दौरान रफीक नजर नहीं आया। पहले तो सोचा थोड़ी देर में आ जाएगा,लेकिन समय बीतने पर आंशका हुई।

Read More: बरातियों से भरी बस पलटने से मची चीख -पुकार, 21 घायल

अनिष्ट की हुई आशंका
बिजयनगर स्थित सब्जी मण्डी क्षेत्र में रफीक के घर जाकर देखा तो कमरे की कुंदी अंदर से बंद थी। पहले तो उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रत्युत्तर नहीं मिला। इसके चलते किसी अनिष्ट की आशंका हुई। कमरे का दरवाजा धक्का देकर खोला गया तो नजारा देख परिजन के होश उड़ गए। मौके पर रफीक फंदे पर झूलता नजर आया। परिजन का विलाप सुनकर पड़ोसी आए। सूचना पर बिजयनगर थाना पुलिस ने पहुंच शव को फंदे से उतारा। दीवान बजरंगलाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रफीक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में मानी गई है। ऐसा भी हो सकता है कि रफीक अपनी मां की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया हो। अपने को अकेला समझ कहीं उसने अपनी जीवनलीला भी समाप्त करने की तो नहीं सोच ली थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

Read More: Firing: अजमेर में हवाई फायरिंग, एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज

कुएं में गिरने से किसान की मौत

अजमेर जिले के रूपनगढ़ उपखंड स्थित ग्राम जूंणदा में बुधवार को एक किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। रतना राम जाट पुत्र गोपीराम डूकिया (65) निवासी त्योद रोड जूंणदा खेत स्थित कुएं से विद्युत मोटर बाहर निकाल रहा था। इस दौरान रस्सा टूटने पर वह पाइप सहित कुएं में गिर गया। कुएं में पानी गहरा होने से शव की तलाश करने में काफी परेशानी हुई। इंजन लगाकर पानी तोडऩे की कोशिशें की गई। यह घटना बुधवार दोपहर 2 बजे की है। शाम 7 बजे शव को कुएं से बाहर निकाला जा सका।

Read More:Patrika Sting: महिला थाने की बत्ती और कोतवाली थाने का मेनगेट मिला बंद