
बरातियों से भरी बस पलटने से मची चीख -पुकार, 21 घायल
अजमेर /ब्यावर. ब्यावर-पाली मार्ग पर गांव बासियां के पास बारातियों से भरी एक बस असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार एक खलासी सहित 21 बाराती घायल हो गए। इनमें से सात बारातियों को बर से अमृतकौर चिकित्सालय,ब्यावर में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार सावलपुरा निवासी कानाराम के बेटे की सावलपुर से अंबाजी के लिए बारात रवाना हुई थी।
बारात की बस बुधवार को बांसिया गांव के समीप से गुजर रही थी। अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सुनील कुमार शर्मा, अंकित, दुर्गाप्रसाद, कल्लू शर्मा, कृष्ण कुमार, महेश कुमार शर्मा तथा धर्मचंद गुर्जर को 108 एम्बुलेंस की सहायता से लाकर अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें : असंतुलित होकर कार पलटी, चार घायल
मांगलियावास. नेशनल हाईवे स्थित रामपुरा के निकट एचपी पंप के पास एक कार असंतुलित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार चार जने घायल हो गए। सूचना के बाद हाईवे पेट्रोलियम टीम मौके पर पहुंची और घायलों को ब्यावर के अमृत कौर चिकित्सालय में भर्ती करवाया।
Read More: आबूरोड स्टेशन पर ट्रेन बेपटरी
ब्यावर निवासी विनीता पत्नी प्रदीप व उसकी पुत्री दिकेश (22) व पुत्र चीनू (14) एव पूरण पुत्र भैरू सिंह (24) बुधवार को ब्यावर से अजमेर की ओर जा रहे थे । इसी दौरान रामपुरा के निकट कार असंतुलित होकर नेशनल हाईवे पर पलट गई। जिससे कार में सवार चारों जने घायल हो गए । दुर्घटना के बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने क्रेेन की मदद से कार को हाईवे से साइड में करवाया।
Published on:
12 Dec 2019, 12:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.