30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आबूरोड स्टेशन पर ट्रेन बेपटरी

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से की मॉक ड्रिल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 10 Dec 2019, 9:01 PM IST

आबूरोड स्टेशन पर ट्रेन बेपटरी

मॉक ड्रिल के दौरान आबूरोड स्टेशन पर बेपटरी हुई ट्रेन।

अजमेर. आबूरोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से मॉक ड्रिल की गई। करीब 10.35 बजे रेलवे स्टेशन आबूरोड पर आपदा चेतावनी के लिए हूटर बजाए और संदेश दिए की यार्ड में एक सवारी गाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए है और एक दूसरे पर चढ़ कर क्षतिग्रस्त हो गए है। सूचना मिलते ही रेलवे के सभी संबंधित विभाग इंजीनीयरिंग, यांत्रिक, विद्युत परिचालन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, संकेत व दूर संचार सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी और एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत आपदा प्रबंधन टीम सहित साइट पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मेडिकल टीम ने 7 घायल यात्रियों का इलाज किया। इसमें 3 को गंभीर चोट लगी। एक मरीज को कृत्रिम श्वास (सीपीआर) देकर पुनर्जीवित किया गया। गंभीर घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया।

मॉक ड्रिल के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक आदित्य मंगल सहित रेलवे के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।